ग्रामीण छात्रों को राहत, सीबीएसई सरकारी स्कूलों में शुरू होंगे मेडिकल, नॉन-मेडिकल और कॉमर्स कोर्स

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की बात है। अब कई छात्रों को मेडिकल, नॉन-मेडिकल या कॉमर्स की पढ़ाई के लिए दूसरे स्कूलों में दाखिला लेने या लंबी दूरी तय करने की मजबूरी नहीं रहेगी।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के 17 सीबीएसई सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में नए शैक्षणिक कोर्स शुरू करने का फैसला किया है। इसके तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विभिन्न स्कूलों में मेडिकल, नॉन-मेडिकल और कॉमर्स संकाय शुरू किए जाएंगे।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह कदम ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में शिक्षा के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। विभाग का कहना है कि कई स्कूलों में अभी तक विद्यार्थियों के पास सीमित विषय विकल्प उपलब्ध थे।

हिमाचल में देर रात भूकंप से हिली धरती, चंबा रहा केंद्र, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग ये खबर भी पढ़े : हिमाचल में देर रात भूकंप से हिली धरती, चंबा रहा केंद्र, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

ऐसे में अपनी पसंद का विषय पढ़ने के लिए उन्हें दूसरे स्कूलों में जाना पड़ता था। नए कोर्स शुरू होने के बाद छात्र अपने ही क्षेत्र के स्कूल में रहकर उच्च शिक्षा की तैयारी कर सकेंगे।

अधिसूचना के मुताबिक जिला चंबा के किहार स्कूल में कॉमर्स और मेडिकल की पढ़ाई शुरू होगी। हमीरपुर जिले के बरा में मेडिकल, बड़सर और बटरान में कॉमर्स तथा मेडिकल, जबकि सोहारी में कॉमर्स, मेडिकल और नॉन-मेडिकल तीनों संकाय शुरू किए जाएंगे।

शिमला: सड़क बहाली के दौरान हादसा, 300 मीटर खाई में गिरी जेसीबी, चालक की मौत ये खबर भी पढ़े : शिमला: सड़क बहाली के दौरान हादसा, 300 मीटर खाई में गिरी जेसीबी, चालक की मौत

कांगड़ा जिले के कुंसल और अपर लंबा गांव में कॉमर्स, मेडिकल और नॉन-मेडिकल विषय उपलब्ध होंगे, जबकि संलेटी में कॉमर्स की पढ़ाई शुरू की जाएगी। मंडी जिले के कोलनी धलवां में कॉमर्स और मेडिकल संकाय खोले जाएंगे।

इसके अलावा किन्नौर के निचार में मेडिकल और नॉन-मेडिकल, कुल्लू के सराहन में कॉमर्स, मेडिकल और नॉन-मेडिकल, शिमला जिले के बलदेयां में कॉमर्स, सैंज में मेडिकल तथा ननखड़ी में मेडिकल और नॉन-मेडिकल की पढ़ाई शुरू होगी। सिरमौर जिले के कफोटा और ऊना जिले के बधेड़ा स्कूल में भी मेडिकल और नॉन-मेडिकल संकाय शुरू किए जाएंगे।

सरकार का मानना है कि इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने नजदीकी स्कूलों में ही बेहतर शैक्षणिक विकल्प मिलेंगे। साथ ही उन्हें इंजीनियरिंग, मेडिकल, कॉमर्स और अन्य पेशेवर पाठ्यक्रमों की तैयारी के लिए मजबूत आधार भी उपलब्ध होगा।

हेरोइन बरामदगी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, पांच महीनों में 272 नशा तस्कर गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : हेरोइन बरामदगी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, पांच महीनों में 272 नशा तस्कर गिरफ्तार

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय, आंधी-बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून की सक्रियता ने भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले...
राजस्थान 
राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय, आंधी-बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज

मोहर्रम पर योगी सरकार सख्त, शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा बर्दाश्त; नीट अभ्यर्थियों को बस किराये में 50% छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम पर योगी सरकार सख्त, शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा बर्दाश्त; नीट अभ्यर्थियों को बस किराये में 50% छूट

कोलकाता में भीषण गर्मी और उमस जारी, 37 डिग्री तक पहुंच सकता तापमान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी और उमस का दौर लगातार जारी है, मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में भीषण गर्मी और उमस जारी, 37 डिग्री तक पहुंच सकता तापमान

एरलिंग हालांड की धमाकेदार डबल स्ट्राइक, नॉर्वे ने इराक को 4-1 से हराया

बोस्टन। स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालांड के शानदार दो गोलों की बदौलत नॉर्वे ने फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-आई मुकाबले...
खेल 
एरलिंग हालांड की धमाकेदार डबल स्ट्राइक, नॉर्वे ने इराक को 4-1 से हराया

इम्फाल में रिम्स अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन, सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस गोले

इम्फाल। इम्फाल स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) के बाहर मंगलवार देर रात तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारी हालिया...
राष्ट्रीय 
इम्फाल में रिम्स अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन, सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस गोले

उत्तर प्रदेश

मोहर्रम पर योगी सरकार सख्त, शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा बर्दाश्त; नीट अभ्यर्थियों को बस किराये में 50% छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम पर योगी सरकार सख्त, शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा बर्दाश्त; नीट अभ्यर्थियों को बस किराये में 50% छूट

चेक बाउंस मामले में वारंटी गिरफ्तार, जानकीपुरम पुलिस ने गैर-जमानती वारंट का कराया पालन

लखनऊ। न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में जानकीपुरम पुलिस ने चेक बाउंस मामले के एक वारंटी अभियुक्त...
उत्तर प्रदेश 
 चेक बाउंस मामले में वारंटी गिरफ्तार, जानकीपुरम पुलिस ने गैर-जमानती वारंट का कराया पालन

लखनऊ पुलिस का सख्त एक्शन: शातिर अपराधी अजीत उर्फ पिट्टे छह माह के लिए जिला बदर

लखनऊ। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने एक और बड़ी कार्रवाई की है।...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस का सख्त एक्शन: शातिर अपराधी अजीत उर्फ पिट्टे छह माह के लिए जिला बदर

राप्ती सागर एक्सप्रेस में बम की सूचना निकली अफवाह, सघन जांच के बाद ट्रेन सुरक्षित रवाना

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ट्रेन संख्या 12512 राप्ती...
उत्तर प्रदेश 
राप्ती सागर एक्सप्रेस में बम की सूचना निकली अफवाह, सघन जांच के बाद ट्रेन सुरक्षित रवाना