कोलकाता में भीषण गर्मी और उमस जारी, 37 डिग्री तक पहुंच सकता तापमान
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी और उमस का दौर लगातार जारी है, मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के अधिकांश हिस्सों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का अधिक सामना करना पड़ेगा।
अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा में नमी का स्तर अधिक होने के कारण वास्तविक तापमान से कहीं अधिक गर्मी महसूस हो रही है। अलीपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने दोपहर के समय लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
ये खबर भी पढ़े : उत्तर बंगाल दौरे पर पहुंचीं अग्निमित्रा पाल, बाढ़ और विकास कार्यों की करेंगी समीक्षामौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसमी दबाव के कारण अगले दो से तीन दिनों के भीतर राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके प्रभाव से कई क्षेत्रों में तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों के लिए सतर्कता अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बदलाव के बाद तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जाएगी और पिछले कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के मौसम में फिलहाल अंतर देखा जा रहा है।
उत्तर बंगाल के कूचबिहार सहित आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए हुए हैं। यहां आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जिसके चलते शाम या रात के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
वहीं दक्षिण बंगाल के जिलों में दिनभर मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा। हालांकि स्थानीय स्तर पर गरज वाले बादल बनने से कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।
वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सप्ताह के अंत तक मॉनसून की सक्रियता और बंगाल की खाड़ी में बने दबाव का संयुक्त प्रभाव पूरे राज्य में दिखाई देगा। इसके चलते पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश शुरू होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
