एरलिंग हालांड की धमाकेदार डबल स्ट्राइक, नॉर्वे ने इराक को 4-1 से हराया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बोस्टन। स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालांड के शानदार दो गोलों की बदौलत नॉर्वे ने फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-आई मुकाबले में मंगलवार को इराक को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की।

28 वर्षों बाद विश्व कप में लौटी नॉर्वे की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पूरे अंक अपने नाम किए। मुकाबले में नॉर्वे ने 29वें मिनट में बढ़त बनाई, जब हालांड ने पहला गोल दागकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

हालांकि इराक ने हार नहीं मानी और 39वें मिनट में अयमन हुसैन ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। लेकिन बराबरी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। पहले हाफ के अंत से ठीक पहले इराक की रक्षा पंक्ति की एक बड़ी गलती का फायदा उठाते हुए हालांड ने गलत बैकपास पर तेजी दिखाकर गेंद को जाल में पहुंचाया और नॉर्वे को फिर से बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ में नॉर्वे ने खेल पर पकड़ मजबूत बनाए रखी। 76वें मिनट में लियो ओस्टिगार्ड ने कॉर्नर पर शानदार हेडर लगाकर टीम का तीसरा गोल किया। इसके बाद अतिरिक्त समय में इराक के खिलाड़ी अयमन के आत्मघाती गोल ने नॉर्वे की जीत पर मुहर लगा दी और मुकाबला 4-1 से समाप्त हुआ।

इस जीत के साथ नॉर्वे ने बेहतर गोल अंतर के आधार पर ग्रुप-आई में फ्रांस को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। वहीं इराक को अगले मुकाबले में वापसी के लिए बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

बांग्लादेश वनडे श्रृंखला से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, मार्श और हेड बाहर,  इंगलिस बने कप्तान  ये खबर भी पढ़े : बांग्लादेश वनडे श्रृंखला से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, मार्श और हेड बाहर, इंगलिस बने कप्तान

 

विश्व कप 2026 पर बयान, फीफा अध्यक्ष इन्फैन्टिनो ने टिकट कीमतों का किया बचाव  ये खबर भी पढ़े : विश्व कप 2026 पर बयान, फीफा अध्यक्ष इन्फैन्टिनो ने टिकट कीमतों का किया बचाव

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वडोदरा: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बस , हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा शहर के कोटंबी स्टेडियम के पास आज तड़के करीब चार बजे सड़क हादसे में छह लोगों...
राष्ट्रीय  गुजरात 
वडोदरा: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बस , हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत

सोशल मीडिया पर लग रहे सभी आरोप निराधार : राम शंकर यादव

अयोध्या। राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले में राम मंदिर व्यवस्था से जुड़े राम शंकर यादव टिन्नू ने सोशल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोशल मीडिया पर लग रहे सभी आरोप निराधार :  राम शंकर यादव

पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हिस्ट्रीशीटर विनोद उर्फ कालिया गिरफ्तार

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हिस्ट्रीशीटर विनोद उर्फ कालिया गिरफ्तार

खूंटी: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ाई, बच्चों की जान पर मंडरा रहा खतरा...

खूंटी। खूंटी जिले के जरियागढ़ स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय की स्थिति इन दिनों काफी चिंताजनक बनी हुई है। विद्यालय का...
झारखंड 
खूंटी: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ाई, बच्चों की जान पर मंडरा रहा खतरा...

गरियाबंद को 600 करोड़ से अधिक विकास कार्यों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सूरजपुर और गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे। वे गरियाबंद जिले को 600 करोड़ 31...
छत्तीसगढ़ 
गरियाबंद को 600 करोड़ से अधिक विकास कार्यों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया पर लग रहे सभी आरोप निराधार : राम शंकर यादव

अयोध्या। राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले में राम मंदिर व्यवस्था से जुड़े राम शंकर यादव टिन्नू ने सोशल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोशल मीडिया पर लग रहे सभी आरोप निराधार :  राम शंकर यादव

पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हिस्ट्रीशीटर विनोद उर्फ कालिया गिरफ्तार

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हिस्ट्रीशीटर विनोद उर्फ कालिया गिरफ्तार

नटवां में लहूलुहान मिली महिला की हुई पहचान, दिल्ली से बिहार जाते समय हुई थी लापता

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवां में सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में...
उत्तर प्रदेश 
नटवां में लहूलुहान मिली महिला की हुई पहचान, दिल्ली से बिहार जाते समय हुई थी लापता

मोहर्रम पर योगी सरकार सख्त, शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा बर्दाश्त; नीट अभ्यर्थियों को बस किराये में 50% छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम पर योगी सरकार सख्त, शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा बर्दाश्त; नीट अभ्यर्थियों को बस किराये में 50% छूट