राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय, आंधी-बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून की सक्रियता ने भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान तेज आंधी चली और बारिश हुई, जिससे तापमान में भारी गिरावट आ गई और मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने बुधवार को भी राज्य के 23 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बना रहने की संभावना है। बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 10 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश हुई। सबसे अधिक 66 मिलीमीटर बारिश झुंझुनूं जिले के मलसीसर में हुई। इसके अलावा पिलानी में 54, गुढ़ागौड़जी में 47, झुंझुनूं शहर में 45, उदयपुरवाटी में 36 और खेतड़ी में 26 मिमी बारिश हुई।

वहीं, अलवर के कोटकासिम में 30, श्रीगंगानगर के गजसिंहपुर में 37, विजयनगर में 36 और चूनावढ़ में 39 मिमी बारिश मापी गई। चूरू शहर में 29 और सीकर में 25 मिमी बारिश हुई।

आंधी और बारिश के कारण प्रदेश के कई शहरों में दिन के तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ गई। चूरू में अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री की गिरावट के साथ 29.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

पिलानी में तापमान 12.6 डिग्री गिरकर 25.9 डिग्री, फतेहपुर में 6.2 डिग्री की कमी के साथ 31.5 डिग्री और झुंझुनूं में 8.7 डिग्री गिरकर 27.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

मौसम में आए इस बदलाव से चूरू, सीकर, झुंझुनूं, पिलानी और श्रीगंगानगर समेत कई शहरों में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। तेज हवाओं, घने बादलों और बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है।

करौली में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत ये खबर भी पढ़े : करौली में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आटा मिलों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच के लिए भेजे

देवरिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को जिले की दो आटा मिलों पर छापेमारी कर गुणवत्ता और...
उत्तर प्रदेश 
   आटा मिलों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच के लिए भेजे

हर पात्र महिला को समूह से जोड़ने के लिए चलेगा अभियान 

लखनऊ । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'परिवार संतृप्तिकरण अभियान' शुरू किया है। 5 से 20 अगस्त तक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर पात्र महिला को समूह से जोड़ने के लिए चलेगा अभियान 

लोहिया संस्थान: हड्डियों व जोड़ों के स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूकता

— लोहिया संस्थान में मनाया गया विश्व बोन एंड जॉइंट सप्ताह
उत्तर प्रदेश 
लोहिया संस्थान: हड्डियों व जोड़ों के स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूकता

एलपीसी में CISCE बालिका कबड्डी टूर्नामेंट 2026 का सफल आयोजन

लखनऊ। पब्लिक कॉलेज, ए-ब्लॉक, राजाजीपुरम शाखा में 5 अगस्त 2026 को सी.आई.एस.सी.ई. (यूपी) रीजनल कबड्डी टूर्नामेंट 2026 (गर्ल्स) के समापन...