पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हिस्ट्रीशीटर विनोद उर्फ कालिया गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटना संतपुरा बंबे की पुलिया के पास हुई है, जहां पुलिस संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की जांच कर रही थी।

देर रात करीब 2 बजे पुलिस टीम ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया। हालांकि, वह नहीं रुका और नगला कलां की तरफ भागने का प्रयास करने लगा। पीछा करने पर कुछ दूरी पर हिस्ट्रीशीटर की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

अपने को घिरा देख हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। तथा गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर की पहचान सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के सिरोधन गांव निवासी विनोद उर्फ कालिया के रूप में हुई है। घायल हिस्ट्रीशीटर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की एक स्प्लेंडर बाइक, एक लैपटॉप बैग, एक बेडशीट, एक चांदी का सिक्का और 25,000 रुपये नगद बरामद किए हैं।

सिकंदराबाद क्षेत्रधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि विनोद उर्फ कालिया एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ लूट और चोरी जैसी घटनाओं से संबंधित करीब आधा दर्जन मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस जांच जारी है।

मीरजापुर में गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, पिकअप वाहन से पांच गौवंश बरामद ये खबर भी पढ़े : मीरजापुर में गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, पिकअप वाहन से पांच गौवंश बरामद

फर्जी पत्रकारों पर लगे रोक, पत्रकारों की सुरक्षा व विश्वसनीयता के लिए उपज ने उठाई आवाज ये खबर भी पढ़े : फर्जी पत्रकारों पर लगे रोक, पत्रकारों की सुरक्षा व विश्वसनीयता के लिए उपज ने उठाई आवाज

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सीवान : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सीवान। जिले के सराय थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत...
बिहार 
सीवान : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

औरैया: एनएच-19 पर डंपर से टकराया कंटेनर ट्रक , हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जनेतपुर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मंगलवार देर...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: एनएच-19 पर डंपर से टकराया कंटेनर ट्रक , हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल

ग्लोबल बाजारों में मिला-जुला रुख, अमेरिकी और एशियाई सूचकांकों में उतार-चढ़ाव जारी

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के...
कारोबार 
ग्लोबल बाजारों में मिला-जुला रुख, अमेरिकी और एशियाई सूचकांकों में उतार-चढ़ाव जारी

वडोदरा: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बस , हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा शहर के कोटंबी स्टेडियम के पास आज तड़के करीब चार बजे सड़क हादसे में छह लोगों...
राष्ट्रीय  गुजरात 
वडोदरा: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बस , हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत

सोशल मीडिया पर लग रहे सभी आरोप निराधार : राम शंकर यादव

अयोध्या। राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले में राम मंदिर व्यवस्था से जुड़े राम शंकर यादव टिन्नू ने सोशल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोशल मीडिया पर लग रहे सभी आरोप निराधार :  राम शंकर यादव

उत्तर प्रदेश

औरैया: एनएच-19 पर डंपर से टकराया कंटेनर ट्रक , हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जनेतपुर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मंगलवार देर...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: एनएच-19 पर डंपर से टकराया कंटेनर ट्रक , हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल

सोशल मीडिया पर लग रहे सभी आरोप निराधार : राम शंकर यादव

अयोध्या। राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले में राम मंदिर व्यवस्था से जुड़े राम शंकर यादव टिन्नू ने सोशल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोशल मीडिया पर लग रहे सभी आरोप निराधार :  राम शंकर यादव

पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हिस्ट्रीशीटर विनोद उर्फ कालिया गिरफ्तार

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हिस्ट्रीशीटर विनोद उर्फ कालिया गिरफ्तार

नटवां में लहूलुहान मिली महिला की हुई पहचान, दिल्ली से बिहार जाते समय हुई थी लापता

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवां में सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में...
उत्तर प्रदेश 
नटवां में लहूलुहान मिली महिला की हुई पहचान, दिल्ली से बिहार जाते समय हुई थी लापता