वडोदरा: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बस , हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा शहर के कोटंबी स्टेडियम के पास आज तड़के करीब चार बजे सड़क हादसे में छह लोगों की मौत और 31 अन्य घायल हो गए। मृतकों में 9 साल का लड़का भी शामिल है। घायलों को एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस का कहना है कि राजस्थान के बांसवाड़ा से सूरत जा रही बालाजी ट्रैवल्स की यह लग्जरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ,एनडीआरएफ, वडोदरा फायर ब्रिगेड, पुलिस और अन्य बचाव दल पहुंचे।

घायल यात्री बंसीलाल ने बताया कि वह काम के सिलसिले में राजस्थान से सूरत जा रहा था। हादसे के समय वह सो रहा था। अचानक जोरदार टक्कर हुई और ऐसा लगा जैसे करंट लग गया हो। उसके साथ दो अन्य युवक भी बस में सवार थे।

एनडीआरएफ की 6वीं बटालियन के कमांडेंट सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 4:40 बजे कंट्रोल रूम से हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर टीम ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया।

अब तक 24 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि 5 शवों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। यह सुनिश्चित करने के लिए जांच की जा रही है कि कोई अन्य यात्री अंदर फंसा न हो। मृतकों के नाम की घोषणा आधिकारिक तौर पर अभी नही हुई है।

गुजरात में भारी बारिश ने मचाई तबाही, नवसारी में करंट से तीन मजदूरों की मौत ये खबर भी पढ़े : गुजरात में भारी बारिश ने मचाई तबाही, नवसारी में करंट से तीन मजदूरों की मौत

2d0f33659c2872f4eacfac62782807bd_333680051

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार तथा आंदोलनरत पालिका कर्मचारियों के बीच हुई बैठक में मांगों को लेकर सहमति नहीं बन सकी। इसके...
हरियाणा 
हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर

हर घर तिरंगा अभियान तैयारियों की कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक संपन्न

फिरोजाबाद , स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंग अभियान की तैयारियो को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं मुख्य...
हर घर तिरंगा अभियान तैयारियों की कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक संपन्न

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने 500 करोड़ के एआई मिशन को दी मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने 500 करोड़ के एआई मिशन को दी मंजूरी

एयर इंडिया ने टेवोल्डे गेब्रेमरियम को सीईओ किया नियुक्त

नई दिल्ली। टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया ने इथियोपियन एयरलाइंस ग्रुप के प्रमुख टेवोल्डे गेब्रेमरियम को प्रबंध निदेशक (एमडी)...
कारोबार 
एयर इंडिया ने टेवोल्डे गेब्रेमरियम को सीईओ किया नियुक्त

डीआरआई ने तीन करोड़ के पाकिस्तानी सूखे खजूर किए जब्त

नई दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने प्रतिबंधित 364 मिलियन टन (एमटी) पाकिस्तानी सूखा खजूर जब्त किया है, जिसका बाजार...
कारोबार 
डीआरआई ने तीन करोड़ के पाकिस्तानी सूखे खजूर किए जब्त

उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बुधवार को पति को आत्महत्या के लिए उकसाने...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

आटा मिलों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच के लिए भेजे

देवरिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को जिले की दो आटा मिलों पर छापेमारी कर गुणवत्ता और...
उत्तर प्रदेश 
   आटा मिलों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच के लिए भेजे