उत्तर बंगाल दौरे पर पहुंचीं अग्निमित्रा पाल, बाढ़ और विकास कार्यों की करेंगी समीक्षा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सिलीगुड़ी। राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल एक दिवसीय पर रविवार को उत्तर बंगाल पहुंची है। बागडोगरा हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद उन्होंने क्षेत्र की बाढ़ स्थिति और विकास कार्यों की समीक्षा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उन्हें विशेष रूप से उत्तर बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजा है।

मंत्री ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को जनता के बीच विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उनके अनुसार, भ्रष्टाचार और कथित वसूली के कारण लोगों में असंतोष बढ़ा है, जिसका असर चुनावी नतीजों में भी दिखाई दिया है।

मदरसों को मिलने वाली सरकारी सहायता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिए गए लगभग 5,713 करोड़ रुपये के अनुदान का उपयोग किस प्रकार हो रहा है, इसकी समीक्षा आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि यह देखा जाना चाहिए कि कितने छात्र-छात्राएं इससे लाभान्वित हो रहे हैं और शिक्षा के क्षेत्र में इसका वास्तविक प्रभाव क्या है। उनका कहना था कि अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को भी विकास, शिक्षा और रोजगार के समान अवसर मिलने चाहिए।

अल्पसंख्यक राजनीति के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि किसी भी समुदाय को केवल वोट बैंक के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे मुस्लिम हों, पारसी हों या किसी अन्य समुदाय के लोग, सभी की प्राथमिकताएं शिक्षा, रोजगार और विकास हैं।

उन्होंने हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री द्वारा बुलेट ट्रेन परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाई जा रही है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार ने विकास कार्यों की अपेक्षा उत्सवों पर अधिक ध्यान दिया।

उत्तर बंगाल के संदर्भ में उन्होंने कहा कि क्षेत्र को अब और उपेक्षित नहीं रहने दिया जाएगा। अपने दौरे के दौरान वे दार्जिलिंग, मिरिक और जलपाईगुड़ी सहित कई इलाकों का दौरा करेंगी।

मोथाबाड़ी न्यायाधीश उत्पीड़न मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, 14 और गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : मोथाबाड़ी न्यायाधीश उत्पीड़न मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, 14 और गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोकने, महिलाओं की स्थिति का आकलन करने और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं विकास कार्यों की समीक्षा उनकी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा, उन्होंने नगरपालिकाओं में भर्ती संबंधी कथित अनियमितताओं की जांच और उनकी निष्पक्षता की समीक्षा की भी बात कही।

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप में तृणमूल पंचायत सदस्य गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप में तृणमूल पंचायत सदस्य गिरफ्तार

बंगाल में भाजपा सरकार का महाविस्तार, राज्यपाल ने 35 मंत्रियों को दिलाई शपथ ये खबर भी पढ़े : बंगाल में भाजपा सरकार का महाविस्तार, राज्यपाल ने 35 मंत्रियों को दिलाई शपथ

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन का बड़ा कदम, शेल्टर होम में 100 बेड की व्यवस्था

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु जनपद प्रतापगढ़ आने वाले...
पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन का बड़ा कदम, शेल्टर होम में 100 बेड की व्यवस्था

साइकिल चलाकर जिला जज ने विश्व साइकिल दिवस मनाया

प्रतापगढ़। जिला बार एसोसिएशन प्रतापगढ़ द्वारा विश्व साइकिल दिवस (3 जून) के उपलक्ष्य में भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट...
साइकिल चलाकर जिला जज ने विश्व साइकिल दिवस मनाया

हरिद्वार : गंगा में बहकर टापू पर फंसी हरियाणा की महिला, जल पुलिस ने किया रेस्क्यू

हरिद्वार । तीर्थनगरी के कनखल क्षेत्र में गंगा नदी के तेज बहाव के बीच टापू पर फंसी एक महिला को...
उत्तराखंड 
हरिद्वार : गंगा में बहकर टापू पर फंसी हरियाणा की महिला, जल पुलिस ने किया रेस्क्यू

गोंडा में रिश्तों का खौफनाक अंत: छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, पिता पर हमला कर घर में लगाई आग

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। वजीरगंज...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोंडा में रिश्तों का खौफनाक अंत: छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, पिता पर हमला कर घर में लगाई आग

नोएडा सोसाइटी में हादसा: प्लास्टर गिरने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, जांच शुरू

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले 46 वर्षीय व्यक्ति की...
उत्तर प्रदेश 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले लखनऊ में शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान, 1090 चौराहे पर गूंजा शंखनाद

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के आयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति ने रविवार को राजधानी लखनऊ में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले लखनऊ में शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान, 1090 चौराहे पर गूंजा शंखनाद

नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद एटीएम ठगी गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने शनिवार की देर रात को एक मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद एटीएम ठगी गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार