पुलिस से घिरने पर प्रेमी युगल ने खुद को लगाई आग, युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पुलिस से घिरने के बाद एक प्रेमी युगल ने बंद मकान में खुद को आग लगा ली। इस घटना में 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसका प्रेमी गंभीर रूप से झुलस गया है और उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, शिकोहाबाद के मोहल्ला पड़ाव लाला की सराय निवासी खुशी शर्मा (18) की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से मोहल्ला मोहब्बत अहीर निवासी अरुण कठेरिया (19) से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध स्थापित हो गया। शुक्रवार को युवती घर से निकली थी, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। युवती के मामा ने युवक के खिलाफ उसे बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

डीएम एसपी द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा को लें अधिकारियों व पुलिस बल को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ये खबर भी पढ़े : डीएम एसपी द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा को लें अधिकारियों व पुलिस बल को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों को शिकोहाबाद के ही एक बंद मकान में तलाश लिया। जब पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों ने खुद को मकान के अंदर बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस से घिरने और अलग होने के डर से दोनों ने अपने पैर आपस में बांध लिए और ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली।

कुकरैल वन क्षेत्र में फर्राटा भरते वाहनों ने दिया पर्यावरण प्रदूषण का संदेश! ये खबर भी पढ़े : कुकरैल वन क्षेत्र में फर्राटा भरते वाहनों ने दिया पर्यावरण प्रदूषण का संदेश!

खिड़की से धुआं और आग की लपटें निकलती देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मकान का दरवाजा तोड़ा और दोनों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से झुलसे दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान खुशी शर्मा की मौत हो गई। वहीं अरुण कठेरिया की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है।

 सत्ता से बेरोजगार हुए लोग सरकार पर उठा रहे सवाल : केशव मौर्य ये खबर भी पढ़े :  सत्ता से बेरोजगार हुए लोग सरकार पर उठा रहे सवाल : केशव मौर्य

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि युवती पहले भी एक अन्य युवक के साथ संबंधों को लेकर चर्चा में रही थी। हालांकि पुलिस फिलहाल इस मामले को आत्महत्या के प्रयास और परिस्थितियों के आधार पर जांच रही है।

एसपी देहात अनुज चौधरी ने बताया कि प्रेमी युगल ने घर के अंदर खुद को बंद कर आग लगा ली थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। युवती की मौत हो गई है, जबकि युवक का इलाज जारी है। मामले की जांच की जा रही है। युवती को बहलाकर ले जाने के आरोप में दर्ज मुकदमे सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन का बड़ा कदम, शेल्टर होम में 100 बेड की व्यवस्था

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु जनपद प्रतापगढ़ आने वाले...
पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन का बड़ा कदम, शेल्टर होम में 100 बेड की व्यवस्था

साइकिल चलाकर जिला जज ने विश्व साइकिल दिवस मनाया

प्रतापगढ़। जिला बार एसोसिएशन प्रतापगढ़ द्वारा विश्व साइकिल दिवस (3 जून) के उपलक्ष्य में भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट...
साइकिल चलाकर जिला जज ने विश्व साइकिल दिवस मनाया

हरिद्वार : गंगा में बहकर टापू पर फंसी हरियाणा की महिला, जल पुलिस ने किया रेस्क्यू

हरिद्वार । तीर्थनगरी के कनखल क्षेत्र में गंगा नदी के तेज बहाव के बीच टापू पर फंसी एक महिला को...
उत्तराखंड 
हरिद्वार : गंगा में बहकर टापू पर फंसी हरियाणा की महिला, जल पुलिस ने किया रेस्क्यू

गोंडा में रिश्तों का खौफनाक अंत: छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, पिता पर हमला कर घर में लगाई आग

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। वजीरगंज...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोंडा में रिश्तों का खौफनाक अंत: छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, पिता पर हमला कर घर में लगाई आग

नोएडा सोसाइटी में हादसा: प्लास्टर गिरने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, जांच शुरू

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले 46 वर्षीय व्यक्ति की...
उत्तर प्रदेश 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले लखनऊ में शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान, 1090 चौराहे पर गूंजा शंखनाद

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के आयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति ने रविवार को राजधानी लखनऊ में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले लखनऊ में शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान, 1090 चौराहे पर गूंजा शंखनाद

नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद एटीएम ठगी गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने शनिवार की देर रात को एक मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद एटीएम ठगी गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार