सत्ता से बेरोजगार हुए लोग सरकार पर उठा रहे सवाल : केशव मौर्य

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज प्रवास के दौरान शनिवार को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल पर तीखा हमला बोला।। उन्होंने कहा कि जो लोग सत्ता से बाहर हो चुके हैं, वही आज सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

जनपद प्रवास के दूसरे दिन सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर अभी से सक्रिय हो जाएं और संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें।

डीएम ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में किया वृक्षारोपण ये खबर भी पढ़े : डीएम ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में किया वृक्षारोपण

गाजीपुर मुठभेड़ को लेकर सपा सांसद डिम्पल यादव द्वारा उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिंपल यादव का कानून व्यवस्था पर बोलना ऐसा है जैसे शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर फेंक रहे हों। उन्होंने कहा कि यदि किसी घटना को लेकर शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराई जाती है और यदि कहीं कोई लापरवाही सामने आती है तो उस पर कार्रवाई भी की जाती है।

आप रक्षामंत्री हैं, राष्ट्र की रक्षा का दायित्व आपके कंधों पर: रामभद्राचार्य ये खबर भी पढ़े : आप रक्षामंत्री हैं, राष्ट्र की रक्षा का दायित्व आपके कंधों पर: रामभद्राचार्य

डिप्टी सीएम ने दावा किया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त है। उन्होंने कहा कि पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस जवाबी कार्रवाई भी करती है।

कानपुर: कोचिंग संचालक की हत्या का खुलासा, बुर्के ने खोली आरोपी दोस्त की पोल ये खबर भी पढ़े : कानपुर: कोचिंग संचालक की हत्या का खुलासा, बुर्के ने खोली आरोपी दोस्त की पोल

आर्थिक मुद्दों पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। जो वस्तुएं पहले विदेशों से आयात होती थीं, आज उनका निर्माण देश में हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए लगातार कदम उठा रही है और युवा सरकार की नीतियों से संतुष्ट हैं।

शंकराचार्य से मुलाकात और गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने के मुद्दे पर विपक्ष के रुख को लेकर उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनकी सरकार में रामभक्तों पर गोलियां चलीं और गौहत्या व तस्करी को बढ़ावा मिला, वे आज संतों और गौ रक्षा की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही संतों के सम्मान और गौ संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

डिप्टी सीएम ने दावा किया कि वर्ष 2047 तक प्रदेश की सत्ता में सपा और देश की सत्ता में कांग्रेस की वापसी संभव नहीं है। उन्होंने कहा, "भाजपा ही वर्तमान है और भाजपा ही भविष्य है। भाजपा ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करेगी।"

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर डिंपल यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियां दुर्भाग्यपूर्ण और स्तरहीन हैं तथा भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें।इस अवसर पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वी.के. सिंह, सांसद प्रवीण पटेल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पूर्व राज्यमंत्री के घर पहुँचे राजनाथ सिंह, विनम्र श्रद्धांजलि की अर्पित

लखनऊ । रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह शनिवार को पूर्व राज्यमंत्री सुजय कुमार त्रिपाठी के आवास पर पहुंचकर...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व राज्यमंत्री के घर पहुँचे राजनाथ सिंह, विनम्र श्रद्धांजलि की अर्पित

भाजपा सरकार ने नौ साल में विकास की जगह फैलाया भेदभाव और नफरत : अखिलेश 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा सरकार ने नौ साल में विकास की जगह फैलाया भेदभाव और नफरत : अखिलेश 

युवक का मिला शव,बहन ने लगाया हत्या का आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में हिथरेया गांव में एक युवक की मौत के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवक का मिला शव,बहन ने लगाया हत्या का आरोप

लखनऊ में दिनदहाड़े चोरी, दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर ले उड़े

लखनऊ। शुक्रवार रात काकोरी थाना क्षेत्र के सकरा गांव में चोरों ने एक घर का सारा कीमती सामान चुरा लिया।...