साइकिल चलाकर जिला जज ने विश्व साइकिल दिवस मनाया
प्रतापगढ़। जिला बार एसोसिएशन प्रतापगढ़ द्वारा विश्व साइकिल दिवस (3 जून) के उपलक्ष्य में भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत देश भर के विभिन्न शहरों में 'संडे ऑन साइकिल' (Sundays on Cycle) भव्य रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष 2026 की आधिकारिक थीम ऊर्जा व पर्यावरण संरक्षण *"हरियाली भरे भविष्य के लिए साइकिल चलाना"* साइकिल रैली का नेतृत्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कमल,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विराट मणि त्रिपाठी ने किया। रैली में मुख्य रूप से जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री रवीन्द्र सिंह "मंटू", संयुक्त मंत्री संदीप सिंह, अंजनी सिंह बाबा, कुंवर दिग्विजय सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता योगेश शर्मा, शिवम् सिंह,शक्ति सिंह,कृष्ण कुमार शर्मा, विक्रम सिंह, मनीष सिंह, श्री विलाश शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।
