सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 661 करोड़ बैंक घोटाले में छापेमारी से मचा हड़कंप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न विभागों के धन के कथित गबन से जुड़े 661 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में शनिवार को चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-एनसीआर में छह स्थानों पर छापा मारा है। इस दौरान हरियाणा कैडर के वरिष्ठ लोकसेवकों, एक निजी कंपनी और उसके निदेशक से जुड़े परिसरों की तलाशी ली गई।

सीबीआई के अनुसार, जांच में सामने आया है कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू फाइनेंस बैंक के माध्यम से सरकारी धन का कथित दुरुपयोग किया गया। हरियाणा के आठ विभागों और चंडीगढ़ के दो विभाग नगर निगम चंडीगढ़ और सीआरईएसटी चंडीगढ़ के खातों से धन की अनियमित निकासी और स्थानांतरण किया गया।

एजेंसी का कहना है कि जांच के दौरान मिले साक्ष्यों से संकेत मिलता है कि कुछ लोकसेवकों ने बैंक अधिकारियों से मिलकर खातों के संचालन, धन हस्तांतरण और बाद में राशि के कथित दुरुपयोग में सहायता की। आरोप है कि इन अधिकारियों को इसके बदले अनुचित लाभ दिया गया।

सीबीआई की जांच में नोएडा स्थित विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड की भूमिका भी सामने आई है। सीबीआई के अनुसार, अपराध से अर्जित धनराशि पहले कंपनी के खाते में पहुंचाई गई और बाद में उसके निदेशक के व्यक्तिगत खाते में स्थानांतरित की गई। तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण, संपत्ति संबंधी कागजात और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री जब्त की गई है।

सीबीआई ने यह जांच हरियाणा सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से एक मामला अपने हाथ में लेने तथा चंडीगढ़ आर्थिक अपराध थाना में दर्ज दो अन्य प्राथमिकी को अपने अधीन लेने के बाद शुरू की थी। सीबीआई आपराधिक साजिश, सरकारी धन के गबन और अन्य संबंधित अपराधों की जांच कर रही है।

ब्यूरो ने बताया कि प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद पंचकूला स्थित सीबीआई अदालत में पहला आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है। इसमें हरियाणा पॉवर जेनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड और हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के अधिकारियों की भूमिका का उल्लेख है।

आरोपपत्र में यह भी साफ किया गया है कि हरियाणा सरकार के धन को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू फाइनेंस बैंक के खातों से कथित रूप से कैसे निकाला गया।सीबीआई ने कहा कि तीनों मामलों की जांच जारी है। जल्द ही पूरक आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।

 मप्र विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश, मंगलवार को होगी चर्चा ये खबर भी पढ़े :  मप्र विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश, मंगलवार को होगी चर्चा

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार

आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र लाने की तैयारी नई दिल्ली। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक मामले में...
राष्ट्रीय 
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार

प्लेग्रुप के मासूम ने पैंट में किया पेशाब तो शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा, पुलिस में दर्ज शिकायत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के लालपुर थाना क्षेत्र के अकथा स्थित एक निजी स्कूल में बच्चे के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्लेग्रुप के मासूम ने पैंट में किया पेशाब तो शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा, पुलिस में दर्ज शिकायत

सीवान में नीट प्रदर्शन बेकाबू, हिंसा से दहला पूरा शहर, पुलिस पर पथराव-फायरिंग

सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान  सीवान। नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र...
बिहार 
सीवान में नीट प्रदर्शन बेकाबू, हिंसा से दहला पूरा शहर, पुलिस पर पथराव-फायरिंग

डेन्जर जोन 2225’ गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, लूट-छिनैती का माल और तमंचा बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हंडिया पुलिस एवं सर्विलांस की टीम ने शनिवार को लूट और छिनैती की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डेन्जर जोन 2225’ गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, लूट-छिनैती का माल और तमंचा बरामद

स्वामी चिदानन्द के सान्निध्य में मांगे राम अग्रवाल की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में आयोजित सनातन स्वयं एक सेतु चिदानन्द सरस्वती डोईवाला, देहरादून। सेवा, संस्कार, शिक्षा और...
उत्तराखंड 
स्वामी चिदानन्द के सान्निध्य में मांगे राम अग्रवाल की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश

प्लेग्रुप के मासूम ने पैंट में किया पेशाब तो शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा, पुलिस में दर्ज शिकायत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के लालपुर थाना क्षेत्र के अकथा स्थित एक निजी स्कूल में बच्चे के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्लेग्रुप के मासूम ने पैंट में किया पेशाब तो शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा, पुलिस में दर्ज शिकायत

डेन्जर जोन 2225’ गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, लूट-छिनैती का माल और तमंचा बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हंडिया पुलिस एवं सर्विलांस की टीम ने शनिवार को लूट और छिनैती की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डेन्जर जोन 2225’ गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, लूट-छिनैती का माल और तमंचा बरामद

3,000 लीटर डीज़ल के धुएँ की जगह केवल जलवाष्प का उत्सर्जन ,भारत की हाइड्रोजन ट्रेन की कहानी

गोरखपुर।  भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को 17 जुलाई, 2026 को दिल्ली क्षेत्र में जींद–सोनीपत रेलखंड पर हरी झंडी दिखाकर...
उत्तर प्रदेश 
3,000 लीटर डीज़ल के धुएँ की जगह केवल जलवाष्प का उत्सर्जन ,भारत की हाइड्रोजन ट्रेन की कहानी

वृद्धजनों व दिव्यांग जनो  के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत आज दिनांक 24.07.2026 को...
उत्तर प्रदेश 
वृद्धजनों व दिव्यांग जनो  के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी