भारत-नेपाल सीमा से सटे सुपौल जिले पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 1733 किलो गांजा बरामद

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

सुपौल । भारत-नेपाल सीमा से सटे सुपौल जिले के वीरपुर अनुमंडल क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1733.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ 93 लाख 44 हजार रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई के बाद सीमा क्षेत्र में सक्रिय तस्करी गिरोहों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार 45वीं वाहिनी एसएसबी वीरपुर की सीमा चौकी सतना को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि तस्कर नेपाल के रास्ते बड़ी मात्रा में गांजे की खेप भारत लाने की तैयारी कर रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसबी ने सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी थी और लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा था। शुक्रवार देर रात दत्ता टोला क्षेत्र में तैनात एसएसबी जवानों ने एक संदिग्ध नेपाली नंबर प्लेट वाले वाहन को आते देखा। जवानों ने वाहन को रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और सुरक्षा बल के जवानों को कुचलने का प्रयास किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसएसबी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बोलेरो कैंपर वाहन को रोक लिया। हालांकि चालक तथा अन्य तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे 47 प्लास्टिक के बोरों से कुल 1733.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके बाद जब्त वाहन और गांजे को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसियों के हवाले कर दिया गया।45वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि सीमा क्षेत्र में तस्करी रोकने के लिए एसएसबी लगातार सतर्क है और खुफिया सूचनाओं के आधार पर अभियान चलाया जा रहा है।

एसएसबी पूर्णिया रेंज के डीआईजी मधुकर अमिताभ ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस के सहयोग से इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से फरार तस्करों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।कार्रवाई के दौरान वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सहित एसएसबी और पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे। इस बड़ी बरामदगी को सीमा क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

5 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए जम्मू-कश्मीर डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन ने दूध के दाम 

जम्मू । जम्मू-कश्मीर डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन ने पूरे केंद्र शासित प्रदेश में दूध के नए दरों को तत्काल प्रभाव से...
जम्मू कश्मीर 
5 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए जम्मू-कश्मीर डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन ने दूध के दाम 

हाथियों के झुंड से बिछड़ा हाथी का शावक गांव में पहुंचा, ग्रामीणों में दहशत

सिलीगुड़ी। नक्सलबाड़ी के केटुगाबुर जोत क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब हाथियों के झुंड से बिछड़ा...
पश्चिम बंगाल 
हाथियों के झुंड से बिछड़ा हाथी का शावक गांव में पहुंचा, ग्रामीणों में दहशत

औरैया में विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

औरैया । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में क्रीड़ा भारती की ओर से जिला...
उत्तर प्रदेश 
 औरैया में विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

यूरिया की कालाबाजारी पर कृषि विभाग का शिकंजा, छापेमारी के दौरान मिलीं गंभीर अनियमितताएं

बिजनौर। किसानों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कृषि विभाग ने यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...
उत्तर प्रदेश 
यूरिया की कालाबाजारी पर कृषि विभाग का शिकंजा, छापेमारी के दौरान मिलीं गंभीर अनियमितताएं

तीर्थनगरी हरिद्वार में सुल्तानपुर मस्जिद की अवैध ऊंची मीनारों को हटाने का काम शुरू

हरिद्वार । उत्तराखंड की सरकार राज्य में अवैध निर्माण काे लेकर लगातार सख्ती बरत रही है। तीर्थनगरी हरिद्वार जिले के...
उत्तराखंड 
तीर्थनगरी हरिद्वार में सुल्तानपुर मस्जिद की अवैध ऊंची मीनारों को हटाने का काम शुरू

उत्तर प्रदेश

औरैया में विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

औरैया । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में क्रीड़ा भारती की ओर से जिला...
उत्तर प्रदेश 
 औरैया में विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

यूरिया की कालाबाजारी पर कृषि विभाग का शिकंजा, छापेमारी के दौरान मिलीं गंभीर अनियमितताएं

बिजनौर। किसानों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कृषि विभाग ने यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...
उत्तर प्रदेश 
यूरिया की कालाबाजारी पर कृषि विभाग का शिकंजा, छापेमारी के दौरान मिलीं गंभीर अनियमितताएं

सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद , पुलिस और ग्रामीणों के बीच टकराव

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरुखिया गांव में एक सड़क हादसे के...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद , पुलिस और ग्रामीणों के बीच टकराव

गोंडा में रिश्तों का खौफनाक अंत: छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, पिता पर हमला कर घर में लगाई आग

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। वजीरगंज...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोंडा में रिश्तों का खौफनाक अंत: छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, पिता पर हमला कर घर में लगाई आग