यूरिया की कालाबाजारी पर कृषि विभाग का शिकंजा, छापेमारी के दौरान मिलीं गंभीर अनियमितताएं

रामनाथ सिंह

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बिजनौर। किसानों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कृषि विभाग ने यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अफजलगढ़ क्षेत्र में खाद विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर एक प्रतिष्ठान की उर्वरक बिक्री तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दी गई है।

उपकृषि निदेशक डॉ. घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में तहसीलदार धामपुर धनराज सिंह एवं विभागीय टीम ने अफजलगढ़ क्षेत्र में विभिन्न खाद विक्रेताओं के यहां औचक निरीक्षण किया। टीम ने सहकारी समिति शेरकोट, स्वास्तिक खाद भंडार अफजलगढ़, बरदी कृपा खाद भंडार तथा लक्ष्मी पेस्टीसाइड्स सहित कई प्रतिष्ठानों की जांच की।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना धनघटा परिसर में निर्माणाधीन मेस का किया गया निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना धनघटा परिसर में निर्माणाधीन मेस का किया गया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान स्वास्तिक खाद भंडार, अफजलगढ़ में सबसे बड़ी अनियमितता सामने आई। उपकृषि निदेशक ने बताया कि पीओएस मशीन के रिकॉर्ड के अनुसार प्रतिष्ठान पर 2171 बैग यूरिया उपलब्ध होना चाहिए था, जबकि मौके पर केवल 55 बैग ही पाए गए। इसके अलावा एनपीके, एसएसपी, अमोनियम एवं एमओपी उर्वरकों के स्टॉक में भी भारी अंतर मिला।

पूर्व राज्यमंत्री के घर पहुँचे राजनाथ सिंह, विनम्र श्रद्धांजलि की अर्पित ये खबर भी पढ़े : पूर्व राज्यमंत्री के घर पहुँचे राजनाथ सिंह, विनम्र श्रद्धांजलि की अर्पित

डॉ. घनश्याम वर्मा ने कहा कि रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में इतना बड़ा अंतर यूरिया की कालाबाजारी की आशंका को मजबूत करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वृंदावन योजना में 74 लाख रुपये की प्रॉपर्टी ठगी का खुलासा, 50-50 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : वृंदावन योजना में 74 लाख रुपये की प्रॉपर्टी ठगी का खुलासा, 50-50 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान संबंधित प्रतिष्ठान के संचालक अधिकारियों को स्टॉक रजिस्टर एवं बिक्री रजिस्टर भी प्रस्तुत नहीं कर सके। इसे उर्वरक नियंत्रण आदेश के गंभीर उल्लंघन के रूप में देखा गया है। विभाग ने तत्काल प्रभाव से संस्थान पर उर्वरकों की बिक्री प्रतिबंधित करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं लक्ष्मी पेस्टीसाइड्स, अफजलगढ़ के निरीक्षण में भी कई अनियमितताएं मिलीं। जांच में पाया गया कि किसानों को उर्वरक बिक्री के समय बिल नहीं दिए जा रहे थे। मांगने पर संचालक स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं करा सके। इस मामले में भी उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं कृषि रक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उपकृषि निदेशक ने कहा कि जिले में उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर विभाग की लगातार नजर है। किसानों को निर्धारित मूल्य पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद खरीदते समय अनिवार्य रूप से बिल प्राप्त करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल कृषि विभाग को दें। कृषि विभाग की इस कार्रवाई से खाद कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि किसानों ने विभाग की सख्ती का स्वागत किया है। अधिकारियों का कहना है कि जनपद में उर्वरकों की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

5 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए जम्मू-कश्मीर डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन ने दूध के दाम 

जम्मू । जम्मू-कश्मीर डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन ने पूरे केंद्र शासित प्रदेश में दूध के नए दरों को तत्काल प्रभाव से...
जम्मू कश्मीर 
5 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए जम्मू-कश्मीर डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन ने दूध के दाम 

हाथियों के झुंड से बिछड़ा हाथी का शावक गांव में पहुंचा, ग्रामीणों में दहशत

सिलीगुड़ी। नक्सलबाड़ी के केटुगाबुर जोत क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब हाथियों के झुंड से बिछड़ा...
पश्चिम बंगाल 
हाथियों के झुंड से बिछड़ा हाथी का शावक गांव में पहुंचा, ग्रामीणों में दहशत

औरैया में विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

औरैया । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में क्रीड़ा भारती की ओर से जिला...
उत्तर प्रदेश 
 औरैया में विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

यूरिया की कालाबाजारी पर कृषि विभाग का शिकंजा, छापेमारी के दौरान मिलीं गंभीर अनियमितताएं

बिजनौर। किसानों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कृषि विभाग ने यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...
उत्तर प्रदेश 
यूरिया की कालाबाजारी पर कृषि विभाग का शिकंजा, छापेमारी के दौरान मिलीं गंभीर अनियमितताएं

तीर्थनगरी हरिद्वार में सुल्तानपुर मस्जिद की अवैध ऊंची मीनारों को हटाने का काम शुरू

हरिद्वार । उत्तराखंड की सरकार राज्य में अवैध निर्माण काे लेकर लगातार सख्ती बरत रही है। तीर्थनगरी हरिद्वार जिले के...
उत्तराखंड 
तीर्थनगरी हरिद्वार में सुल्तानपुर मस्जिद की अवैध ऊंची मीनारों को हटाने का काम शुरू

उत्तर प्रदेश

औरैया में विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

औरैया । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में क्रीड़ा भारती की ओर से जिला...
उत्तर प्रदेश 
 औरैया में विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

यूरिया की कालाबाजारी पर कृषि विभाग का शिकंजा, छापेमारी के दौरान मिलीं गंभीर अनियमितताएं

बिजनौर। किसानों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कृषि विभाग ने यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...
उत्तर प्रदेश 
यूरिया की कालाबाजारी पर कृषि विभाग का शिकंजा, छापेमारी के दौरान मिलीं गंभीर अनियमितताएं

सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद , पुलिस और ग्रामीणों के बीच टकराव

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरुखिया गांव में एक सड़क हादसे के...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद , पुलिस और ग्रामीणों के बीच टकराव

गोंडा में रिश्तों का खौफनाक अंत: छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, पिता पर हमला कर घर में लगाई आग

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। वजीरगंज...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोंडा में रिश्तों का खौफनाक अंत: छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, पिता पर हमला कर घर में लगाई आग