औरैया में विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

औरैया । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में क्रीड़ा भारती की ओर से जिला मंत्री मनीष मिश्रा के नेतृत्व में रविवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ की तकनीकी समिति के चेयरमैन होशियार सिंह राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर किया तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

साइकिल रैली श्री जनता इंटर कॉलेज, अजीतमल से प्रारंभ होकर लालपुर ओवरब्रिज तक गई और पुनः कॉलेज परिसर में आकर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण तथा ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष नीरज राजपूत ने कहा कि साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में साइकिल के अधिकाधिक उपयोग का आह्वान किया।

रैली के दौरान पर्यावरण प्रेमी नरेंद्र कुशवाहा के आवास पर प्रतिभागियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 समाजसेवी, शिक्षक, खिलाड़ी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली में महेश शर्मा, शशांक सैनी, अंकुल मिश्रा, हेमंत प्रजापति, मधु सिंह सिंगर, शिवम चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

आजादी के जश्न में दिखी शहबाज शरीफ की गुलामी की मानसिकता

इस्लामाबाद  : पाकिस्तान और उसके प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की गुलामी की मानसिकता अभी तक खत्म नहीं हुई। ये पाकिस्तान की...
अंतर्राष्ट्रीय 
आजादी के जश्न में दिखी शहबाज शरीफ की गुलामी की मानसिकता

भारत और श्रीलंका मुकाबले के पांचों दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

गॉल : भारत और श्रीलंका  के बीच में 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल...
खेल 
 भारत और श्रीलंका मुकाबले के पांचों दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

भिंडी पेट और पाचन तंत्र के लिए एक सुपरफूड 

भिंडी :हरी सब्जियों का जिक्र होते ही हमारी रसोई और थाली में सबसे पसंदीदा नाम जो दिमाग में आता है,...
लाइफस्टाइल 
भिंडी पेट और पाचन तंत्र के लिए एक सुपरफूड 

 रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग फिर दिखे गोविंदा, सुनीता ने खूब सुनाई खरीखोटी

गोविंदा : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच का विवाद एक बार फिर सुर्खियों...
नारी व बाल जगत 
 रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग फिर दिखे गोविंदा, सुनीता ने खूब सुनाई खरीखोटी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 13 बहादुरों को मरणोपरांत दिया जाएगा पुरस्कार

दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के...
राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 13 बहादुरों को मरणोपरांत दिया जाएगा पुरस्कार

उत्तर प्रदेश

चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में रोजी-रोटी की तलाश में चेन्नई गए मीरजापुर के एक 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

कौशाम्बी। जिले में डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबर ने जिले के जरूरतमंद युवा दीनानाथ के जीवन में नई उम्मीद...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप