विश्व पर्यावरण दिवस पर बिजनौर के न्यायालय परिसर और विद्यालय में वृक्षारोपण

विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) बिजनौर के तत्वावधान में जनपद न्यायालय परिसर तथा आदर्श शिक्षा पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया गया।

जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  संजय कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन में न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान आम, जामुन, अमरूद और आंवला जैसे पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अधिवक्ताओं ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

रॉन्ग साइड वाहन चलाने से रोकना पड़ा भारी, पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले तीन गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : रॉन्ग साइड वाहन चलाने से रोकना पड़ा भारी, पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले तीन गिरफ्तार

इस अवसर पर  जनपद न्यायाधीश ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अपने घरों, कार्यालयों और आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर जन-जन का सतत अभियान बनना चाहिए।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में आदर्श शिक्षा पब्लिक स्कूल, बिजनौर में विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव स्वाति चंद्रा, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक  सहायक प्रमोद सेमवाल, पीएलवी नारायण दत्त पाठक, अंशु यादव तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्रों को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग एकत्रित करने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर पौधारोपण कर हरित एवं स्वच्छ भविष्य का संकल्प लिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनपदवासियों से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

उत्तर प्रदेश: आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लहूलुहान कर देने...
उत्तर प्रदेश 
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

रॉन्ग साइड वाहन चलाने से रोकना पड़ा भारी, पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले तीन गिरफ्तार

सरकारी कार्य में बाधा और धमकी के मामले में कृष्णानगर पुलिस की कार्रवाई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रॉन्ग साइड वाहन चलाने से रोकना पड़ा भारी, पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले तीन गिरफ्तार

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने टाइगर्स को पांच विकेट से हराया

नई दिल्ली। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सोमवार रात नई दिल्ली टाइगर्स...
खेल 