गोंडा में रिश्तों का खौफनाक अंत: छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, पिता पर हमला कर घर में लगाई आग

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के सराय खत्री गांव के मजरा जटमलपुर में एक युवक ने कथित रूप से अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उसने अपने पिता पर भी हमला किया और घर में आग लगा दी। आग की चपेट में आने से एक भैंस की भी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम ग्रामीणों ने भुल्लन के घर से धुआं उठते देखा तो मौके पर पहुंचे। वहां का मंजर देखकर लोग दंग रह गए। घर के पास भुल्लन घायल अवस्था में पड़े थे, जबकि एक भैंस मृत मिली। कुछ दूरी पर उनका 17 वर्षीय बेटा अंकित अचेत हालत में पड़ा था।

डॉ0 बबिता सिंह चौहान ने उत्पीड़ित महिला के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश  ये खबर भी पढ़े : डॉ0 बबिता सिंह चौहान ने उत्पीड़ित महिला के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश

ग्रामीण तत्काल अंकित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल भुल्लन ने आरोप लगाया कि उनके बेटे अक्कू उर्फ हुलसी ने पहले उनकी पिटाई की, फिर घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी और बड़े भाई अंकित पर जानलेवा हमला कर दिया। इसी हमले और आग की चपेट में आने से अंकित की मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां मीरा, बहन कोमल और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भुल्लन ने बताया कि उनके पांच बेटों में से तीन बाहर रहकर मजदूरी और नौकरी करते हैं, जबकि आरोपी अक्कू घर पर ही रहता था।

ग्रामीणों के अनुसार आरोपी का मानसिक संतुलन कुछ समय से ठीक नहीं बताया जा रहा था और उसका व्यवहार असामान्य रहता था। हालांकि पुलिस इस पहलू की भी गंभीरता से जांच कर रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

वजीरगंज थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। जिस घर में परिवार के लोग साथ रहते थे, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

प्रयागराज। प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

दिल्ली में आज 17 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन, डीएमआरसी की एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र राजधानी के कई मेट्रो स्टेशनों को...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
दिल्ली में आज 17 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन, डीएमआरसी की एडवाइजरी जारी

महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना कासना क्षेत्र के सिरसा गोल चक्कर के पास एक कंपनी में काम करने...
उत्तर प्रदेश 
महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर 26 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन अनशन काे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने...
राष्ट्रीय 
26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष और महिला टीमों का विजयी अभियान जारी

मस्कट (ओमान)। एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप 2026 में भारतीय सब-जूनियर महिला और पुरुष टीमों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी...
खेल 
एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष और महिला टीमों का विजयी अभियान जारी

उत्तर प्रदेश

यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

प्रयागराज। प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना कासना क्षेत्र के सिरसा गोल चक्कर के पास एक कंपनी में काम करने...
उत्तर प्रदेश 
महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

अभियान के तहत 18 बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशानुसार जनपद में बाल श्रम उन्मूलन के लिए चलाए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  अभियान के तहत 18 बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त

युवक की मौत मामले में छह दोषियों को आठ साल की सजा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने और उपचार के दौरान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवक की मौत मामले में छह दोषियों को आठ साल की सजा