पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन का बड़ा कदम, शेल्टर होम में 100 बेड की व्यवस्था

दूरदराज से आने वाले परीक्षार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवास सुविधा

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु जनपद प्रतापगढ़ आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा नगरपालिका बेल्हा देवी, प्रतापगढ़ स्थित जिला जेल के निकट संचालित शेल्टर होम में ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि शेल्टर होम में लगभग 100 अभ्यर्थियों के ठहरने हेतु बेड की व्यवस्था उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों के लिए स्वच्छ शौचालय, स्नानागार, पेयजल एवं सुरक्षित आवासीय सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई हैं, जिससे दूर-दराज से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
 जिलाधिकारी ने जनपदवासियों तथा संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि वे पुलिस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को इस निःशुल्क सुविधा की जानकारी अवश्य दें तथा आवश्यकता होने पर उन्हें शेल्टर होम में ठहरने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। परीक्षा अवधि के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जाएगी, ताकि अभ्यर्थी शांतिपूर्ण एवं सुविधाजनक वातावरण में अपनी परीक्षा दे सकें।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच देश के आम लोगों तक बढ़ी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस)-6 की फैक्टशीट जारी करके बताया है कि देश के...
दिल्ली 
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच देश के आम लोगों तक बढ़ी

भारत-नेपाल सीमा से सटे सुपौल जिले पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 1733 किलो गांजा बरामद

सुपौल । भारत-नेपाल सीमा से सटे सुपौल जिले के वीरपुर अनुमंडल क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने मादक पदार्थ...
बिहार 
भारत-नेपाल सीमा से सटे सुपौल जिले पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 1733 किलो गांजा बरामद

सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद , पुलिस और ग्रामीणों के बीच टकराव

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरुखिया गांव में एक सड़क हादसे के...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद , पुलिस और ग्रामीणों के बीच टकराव

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 661 करोड़ बैंक घोटाले में छापेमारी से मचा हड़कंप

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न विभागों के धन के कथित गबन...
राष्ट्रीय 
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 661 करोड़ बैंक घोटाले में छापेमारी से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद , पुलिस और ग्रामीणों के बीच टकराव

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरुखिया गांव में एक सड़क हादसे के...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद , पुलिस और ग्रामीणों के बीच टकराव

गोंडा में रिश्तों का खौफनाक अंत: छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, पिता पर हमला कर घर में लगाई आग

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। वजीरगंज...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोंडा में रिश्तों का खौफनाक अंत: छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, पिता पर हमला कर घर में लगाई आग

नोएडा सोसाइटी में हादसा: प्लास्टर गिरने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, जांच शुरू

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले 46 वर्षीय व्यक्ति की...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा सोसाइटी में हादसा: प्लास्टर गिरने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, जांच शुरू

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले लखनऊ में शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान, 1090 चौराहे पर गूंजा शंखनाद

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के आयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति ने रविवार को राजधानी लखनऊ में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले लखनऊ में शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान, 1090 चौराहे पर गूंजा शंखनाद