नगरपालिका के चर्चित पार्षद के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, लोगों ने किया प्रदर्शन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हुगली। श्रीरामपुर नगरपालिका के चर्चित और प्रभावशाली पार्षद उत्तम राय के खिलाफ लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर पहले वार्ड नंबर छह और बाद में वार्ड नंबर पांच से लगातार चार बार जीत दर्ज करने वाले उत्तम राय पर लंबे समय से दबंगई, विरोधियों पर अत्याचार और अवैध तरीके से संपत्ति कब्जाने जैसे गंभीर आरोप लगते रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्षद के प्रभाव का ऐसा डर था कि कोई भी उनके खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत नहीं करता था। आरोप है कि विरोधियों को कथित तौर पर “तालिबानी तरीके” से प्रताड़ित किया जाता था।

बीते कुछ वर्षों में उनकी संपत्ति में भारी इजाफा हुआ है। दार्जिलिंग और दीघा में लग्जरी होटल, आलीशान मकान और कई समारोह भवन बनाने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं।

राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद अब कथित रूप से प्रताड़ित लोग सड़क पर उतर आए हैं। इसी क्रम में श्रीरामपुर नगरपालिका के सामने उत्तम राय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में शिकायत दर्ज ये खबर भी पढ़े : पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में शिकायत दर्ज

प्रदर्शनकारियों ने उत्तम राय की तस्वीर पर अंडे फेंककर विरोध जताया और प्रशासन से उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कथित भ्रष्टाचार और अत्याचार के मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

वहीं, इस मामले पर श्रीरामपुर नगरपालिका के चेयरमैन गिरीधारी साहा ने कहा कि उनके पास अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल, खबर लिखे जाने तक आरोपित पार्षद की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी।

हुगली: विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद चंदननगर निगम में तृणमूल को बड़ा झटका ये खबर भी पढ़े : हुगली: विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद चंदननगर निगम में तृणमूल को बड़ा झटका

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेवा लागू करने के लिए त्रिपक्षीय समझौता ये खबर भी पढ़े : पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेवा लागू करने के लिए त्रिपक्षीय समझौता

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सत्ता से बेरोजगार हुए लोग सरकार पर उठा रहे सवाल : केशव मौर्य

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज प्रवास के दौरान शनिवार को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 सत्ता से बेरोजगार हुए लोग सरकार पर उठा रहे सवाल : केशव मौर्य

रेलवे की बड़ी सौगात, हरपालगंज और सरायहरखू स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी

विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के रेल यात्रियों के...
उत्तर प्रदेश 
 रेलवे की बड़ी सौगात, हरपालगंज और सरायहरखू स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी

विधायक एवं डीएम एसपी द्वारा फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं जन जागरुकता का दिया गया संदेश

संत कबीर नगर,   पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकताओं में से एक है । बढ़ते प्रदूषण एवं इसी...

पुलिस अधीक्षक द्वारा अर्पित राज' को बैज लगाकर और किट प्रदान कर किया गया सम्मानित

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 06.06.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा जनपद में तैनात महिला आरक्षी  नीरज...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक द्वारा अर्पित राज' को बैज लगाकर और किट प्रदान कर किया गया सम्मानित