भाजपा शासित MCD के तबादला आदेश पर विवाद, मृत कर्मचारियों के नाम शामिल होने का आरोप

मृत और निलंबित कर्मचारियों के नाम शामिल होने का आरोप

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नीरज अवस्थी

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि निगम के हालिया ट्रांसफर आदेश में ऐसे जूनियर इंजीनियरों (JE) के नाम भी शामिल कर दिए गए, जिनमें से दो का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि एक अधिकारी लंबे समय से निलंबित चल रहा है।

आरोपों के अनुसार, JE अपूर्व भटनागर का लगभग सात महीने पहले निधन हो चुका है, जबकि JE प्रतीक का भी कुछ महीने पूर्व निधन हो गया था। इसके अलावा JE गौरव गर्ग पिछले करीब नौ महीने से निलंबित बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद इन तीनों के नाम तबादला सूची में शामिल होने से निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

मौसम 3 जून: 15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 90 की स्पीड से हवा, अपडेट जारी ये खबर भी पढ़े : मौसम 3 जून: 15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 90 की स्पीड से हवा, अपडेट जारी

विपक्षी नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए कहा है कि जब मृत और निलंबित कर्मचारियों के नाम तक रिकॉर्ड से अपडेट नहीं किए गए हैं, तो अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसलों की विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है।

नोएडा: लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी में एसी यूनिट में लगी आग , समय रहते टला बड़ा हादसा ये खबर भी पढ़े : नोएडा: लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी में एसी यूनिट में लगी आग , समय रहते टला बड़ा हादसा

मामले को लेकर भाजपा शासित MCD प्रशासन और महापौर प्रवेश वाही से जवाब मांगा जा रहा है। साथ ही यह मांग भी उठ रही है कि तबादला आदेश जारी करने से पहले संबंधित अधिकारियों द्वारा सत्यापन क्यों नहीं किया गया और इस कथित चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली: जंतर-मंतर पर सीजेपी का बड़ा प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग ये खबर भी पढ़े : दिल्ली: जंतर-मंतर पर सीजेपी का बड़ा प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

फिलहाल MCD की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह निगम के प्रशासनिक तंत्र में गंभीर खामियों की ओर इशारा करता है, जिसकी निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो सकती है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पूर्व राज्यमंत्री के घर पहुँचे राजनाथ सिंह, विनम्र श्रद्धांजलि की अर्पित

लखनऊ । रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह शनिवार को पूर्व राज्यमंत्री सुजय कुमार त्रिपाठी के आवास पर पहुंचकर...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व राज्यमंत्री के घर पहुँचे राजनाथ सिंह, विनम्र श्रद्धांजलि की अर्पित

भाजपा सरकार ने नौ साल में विकास की जगह फैलाया भेदभाव और नफरत : अखिलेश 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा सरकार ने नौ साल में विकास की जगह फैलाया भेदभाव और नफरत : अखिलेश 

युवक का मिला शव,बहन ने लगाया हत्या का आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में हिथरेया गांव में एक युवक की मौत के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवक का मिला शव,बहन ने लगाया हत्या का आरोप

लखनऊ में दिनदहाड़े चोरी, दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर ले उड़े

लखनऊ। शुक्रवार रात काकोरी थाना क्षेत्र के सकरा गांव में चोरों ने एक घर का सारा कीमती सामान चुरा लिया।...