जन्मदिन पर योगी के लिए शुभकामनाओं का तांता, पीएम मोदी समेत कई नेताओ ने दी बधाई
सुशासन, विकास और जनकल्याण के कार्यों की जमकर प्रशंसा
नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सक्रिय जीवन की कामना की। नेताओं ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना भी की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुभकामना संदेश जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की प्रगति और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने योगी के लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए राज्य के विकास में उनके योगदान की प्रशंसा की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार सुशासन और जनकल्याण के नए मानक स्थापित कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीघार्यु जीवन की कामना की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश ने सुरक्षा, विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी मुख्यमंत्री योगी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके मंगलमय और स्वस्थ जीवन की कामना की। वहीं भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा कि मथुरा के विकास को लेकर योगी आदित्यनाथ का सहयोग हमेशा सकारात्मक रहा है और प्रदेश के विकास के प्रति उनका दृष्टिकोण स्पष्ट एवं दूरदर्शी है।
ये खबर भी पढ़े : पुतिन का भारत को बड़ा रक्षा प्रस्ताव: Su-57 फाइटर जेट पर सहयोग और तकनीक साझा करने की पेशकशभाजपा सांसद रवि किशन ने भी मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीघार्यु की कामना की। दूसरी ओर बहुजन समाज पार्टी प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की अनेक हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं भेजीं। सोशल मीडिया पर भी समर्थकों और आम लोगों ने बड़ी संख्या में संदेश साझा कर उनके स्वस्थ जीवन और निरंतर जनसेवा की कामना की।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
