मुख्यमंत्री योगी ने दिए सभी होटलों,भवनों की फायर सेफ्टी आडिट का निर्देश

गड़बड़ी मिलने पर नपेंगेे अधिकारी और गरजेगा बुलडोजर

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अग्निशमन सुरक्षा सुनिश्चिचत करने के लिए सभी बहुमंजिला भवनों, सरकारी व निजी दफ्तरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, सरकारी व गैर सरकारी अस्पताल और होटलों की व्यापक स्तर पर सघन जांच करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली में आग लगने की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी ने संबंधित विभागों को जांच कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि संबंधित भवनाें में आग से बचाव के सभी उपाय हैं या नहीं। अन्यथा घटना होने की स्थिति में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही होगी। माना जा रहा है कि अब नियमों के खिलाफ होटलों—दुकानों और शोरूम व अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ बुलडोजर जैसी कार्रवाई हो सकती है।

दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में आग लगने की दुखद घटना में 21 लोगों की मौत व कई अन्य घायल हुए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने इस घटना के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में भवनों में आग से बचाव के उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ​ताकि किसी प्रकार के हादसे में जान की रक्षा की जा सके; मुख्यमंत्री योगी ने जीवन को अमूल्य बताते हुए भवनों में ​अग्नि व अन्य कारणों से होने वाली घटनाओं से व्यक्ति को बचाया जा सके; इसके लिए लोक निर्माण विभाग,विद्युत सुरक्षा निदेशालय, ​स्थानीय व नगरीय निकाय, लोक निर्माण विभाग और संबंधित संस्थाओं के ​अधिकारी अपने—अपने क्षेत्र में स्थिति भवनों की गहन जांच करें और देखें सुरक्षा के मानकों का पालन हो रहा है या नहीं । अग्निशमन के सुरक्षात्मक उपकरण उपलब्धता की क्या स्थिति है । अगर सुरक्षा मानकाें का पालन नहीं हो रहा है तो जरूरी कार्यवाही करते हुए मानकों का पालन कराकर हादसों की रोकथाम को सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने अपने आदेश में आगे कहा कि अग्निशमन सुरक्षा, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों को निर्देश दिए है कि जांच कर फायर सेफ्टी आडिट की जाए। सभी होटलों की स्पेशल जांच कर ऑडिट की जाए। सभी परिसरों में आग बुझाने वाले उपकरणों, आपातकालीन निकास और पानी की उपलब्धता की बारीकी से जांच कर लें। चेकिंग के दौरान जिन भी इमारतों या होटलों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी पाई जाएगी, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर जल्द से जल्द सेफ्टी ऑडिट पूरा करें और कमियों को दूर कराएं। "जनता की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद प्रशासन और पुलिस बल की कार्रवाई तेज हो गई है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

भारत-अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

यमुनानगर । यमुनानगर में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के आह्वान पर वीरवार को किसानों ने भारत-अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते के...
हरियाणा 
भारत-अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल में झमाझम बारिश, शिमला में लौटी ठंडक, 10 तक बरसेंगे बादल

शिमला । हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया...
हिमाचल 
 ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल में झमाझम बारिश, शिमला में लौटी ठंडक, 10 तक बरसेंगे बादल

टिहरी गढ़वाल में मुख्य सचिव ने बजरंग सेतु और हिलान्स हिमालयन भोजनालय का निरीक्षण किया

टिहरी गढ़वाल । मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गुरुवार को जनपद टिहरी गढ़वाल के तपोवन स्थित बजरंग सेतु और नरेंद्रनगर...
उत्तराखंड 
 टिहरी गढ़वाल में मुख्य सचिव ने बजरंग सेतु और हिलान्स हिमालयन भोजनालय का निरीक्षण किया

पूर्वी सिंहभूम में भाजपा ने सड़क निर्माण कार्य में लगाया भ्रष्टाचार का आराेप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

पूर्वी सिंहभूम  । खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी...
झारखंड 
 पूर्वी सिंहभूम में भाजपा ने सड़क निर्माण कार्य में लगाया भ्रष्टाचार का आराेप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

नाहन में विश्व साइकिल दिवस पर उम्मीद फाउंडेशन द्वारा साइकिल रैली का आयोजन

नाहन। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर उम्मीद फाउंडेशन द्वारा पांवटा साहिब के बद्रीपुर में साइकिल रैली का आयोजन किया...
हिमाचल 
  नाहन में विश्व साइकिल दिवस पर उम्मीद फाउंडेशन द्वारा साइकिल रैली का आयोजन

उत्तर प्रदेश

10 जून से सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के रोजगारपरक ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ

वाराणसी । सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केन्द्र में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए वार्षिक डिप्लोमा एवं षाणमासिक...
उत्तर प्रदेश 
10 जून से सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के रोजगारपरक ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ

मुख्यमंत्री योगी ने दिए सभी होटलों,भवनों की फायर सेफ्टी आडिट का निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अग्निशमन सुरक्षा सुनिश्चिचत करने के लिए सभी बहुमंजिला भवनों, सरकारी...
उत्तर प्रदेश 
 मुख्यमंत्री योगी ने दिए सभी होटलों,भवनों की फायर सेफ्टी आडिट का निर्देश

नोएडा में एआई के माध्यम से अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, मुकदमा दर्ज

नोएडा । नोएडा में थाना जारचा में एक व्यक्ति ने गुरुवार काे रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके गांव के...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में एआई के माध्यम से अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, मुकदमा दर्ज

सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या, मामले की जांच शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक व्यक्ति ने लाइसेंसी रिवॉल्वर...
उत्तर प्रदेश 
 सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या, मामले की जांच शुरू