प्रयागराज हत्याकांड में जांच तेज, अश्विनी वैश्य की कथित पत्नी और महिला मित्र की तलाश जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के हीवेट रोड चौराहे स्थित वैश्य परिवार के चार सदस्यों की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि मामले में मृतक वीरेंद्र कुमार वैश्य के छोटे बेटे अश्विनी वैश्य की कथित पत्नी रीतु वैश्य तथा बड़े बेटे अभिषेक वैश्य की महिला मित्र की तलाश की जा रही है। पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

डॉ. शर्मा ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अश्विनी वैश्य वर्तमान में धोखाधड़ी के एक मामले में कौशाम्बी जेल में निरुद्ध है, जबकि उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली रीतु वैश्य जमानत पर बाहर है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि घटनास्थल से बरामद एक गत्ते पर हत्या के लिए "बहू और बंटी-बबली" को जिम्मेदार बताए जाने की बात सामने आई है, जिसे भी जांच के दायरे में रखा गया है। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है।

उन्होंने बताया कि घर से बरामद चौथे शव की पहचान को लेकर भी जांच जारी है। रिश्तेदार उसे अभिषेक वैश्य बता रहे हैं, लेकिन पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही इसकी आधिकारिक पुष्टि की जा सकेगी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक वीरेंद्र कुमार वैश्य की हीवेट रोड स्थित संपत्ति की कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। भवन में कुल 12 दुकानें हैं, जिनमें से अधिकांश किराए पर दी गई हैं। एक दुकान पर वीरेंद्र वैश्य और उनकी बेटी मीनाक्षी वैश्य बैठते थे। मीनाक्षी अविवाहित थीं।

पुलिस के अनुसार चारों की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई प्रतीत होती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की आधिकारिक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक हत्या के कारणों और आरोपितों की भूमिका को लेकर अंतिम निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा।

चेहल्लुम पर अकीदत में डूबा शिया समुदाय  ये खबर भी पढ़े : चेहल्लुम पर अकीदत में डूबा शिया समुदाय

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बाढ़ प्रभावितों को राहत, असम में दूसरे दिन भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सोनारी (असम)। बाढ़ प्रभावित चराईदेव जिले में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया,...
राष्ट्रीय 
बाढ़ प्रभावितों को राहत, असम में दूसरे दिन भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

टूर्नामेंट का दूसरा चरण 28 अगस्त को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा कानपुर। आगामी यूपी टी20 लीग...
खेल  उत्तर प्रदेश 
यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट होगा पेश रांची। झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र...
झारखंड 
झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

वैज्ञानिक अध्ययन सार्वजनिक करने की मांग नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री...
राष्ट्रीय 
E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

80 फीट ऊंचे किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ऐतिहासिक नगर महेश्वर में गुरुवार सुबह...
मध्य प्रदेश 
80 फीट ऊंचे किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश

यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

टूर्नामेंट का दूसरा चरण 28 अगस्त को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा कानपुर। आगामी यूपी टी20 लीग...
खेल  उत्तर प्रदेश 
यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

भाई अली से मिलने झांसी जेल आ रहा था अबान झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के पूंछ थाना क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा

मोहनलालगंज , लखनऊ। विकासखंड मोहनलालगंज के राती में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन दिन पहले तेज बारिश के दौरान जर्जर...
उत्तर प्रदेश 
राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा