ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल में झमाझम बारिश, शिमला में लौटी ठंडक, 10 तक बरसेंगे बादल

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

शिमला । हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राज्य के कई हिस्सों में जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच गुरुवार को बारिश, आंधी और गरज-चमक का असर देखने को मिला। राजधानी शिमला में सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद अचानक बादल घिर आए और तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से शिमला सहित आसपास के इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम ठंडा हो गया।

शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है। इससे सेब और अन्य गुठलीदार फलों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। खासकर निचले और मैदानी इलाकों में तापमान गिरने से लोगों को जून की गर्मी से काफी राहत मिली है।

मौसम में आए इस बदलाव का असर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी दिखाई दिया। राज्य की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं पर हल्की बर्फबारी भी हुई, जिससे पहाड़ी इलाकों में ठंडक बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य के कई भागों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही बारिश, आंधी और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग के अनुसार 5 जून को कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 6 जून को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की संभावना है। इस दिन हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 7 जून से 10 जून तक भी प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम खराब बना रहेगा। हालांकि इस अवधि के लिए फिलहाल कोई विशेष चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक 25 मिलीमीटर बारिश बिजाही में दर्ज की गई। इसके अलावा खदराला में 7 मिलीमीटर, कोटखाई में 4 मिलीमीटर और भावानगर में 2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

बारिश और बादलों की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम सुहावना बना हुआ है।

न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान कुकुमसेरी में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद केलांग में 8.1 डिग्री, कल्पा में 11.4 डिग्री, ताबे में 11.9 डिग्री, मनाली में 12.9 डिग्री, कुफरी में 13 डिग्री, सियोबाग में 13.8 डिग्री, भरमौर में 14 डिग्री, भुंतर में 16.5 डिग्री, शिमला में 16 डिग्री, सोलन में 17.2 डिग्री, धर्मशाला में 17.7 डिग्री, चंबा में 18 डिग्री, नाहन में 18.9 डिग्री, पालमपुर में 19 डिग्री, सुंदरनगर में 19.2 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 19.5 डिग्री, मंडी में 19.7 डिग्री, बरठीं में 19.8 डिग्री, कांगड़ा में 21 डिग्री और ऊना में 21.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

अंशु सिंह गौतम ने रिठिया में ग्रामीणों को स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

बस्ती - जनपद के ग्राम रिठिया में स्मार्ट संस्था एवं ओमनी रेडियो के संयुक्त तत्वावधान में संचालित “सेहत सही, लाभ...
उत्तर प्रदेश 
अंशु सिंह गौतम ने रिठिया में ग्रामीणों को स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा के फैसले शुक्रवार होंगे घोषित , रेपो रेट स्थिर रहने की संभावना

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की द्विमासिक समीक्षा बैठक के फैसले का ऐलान...
कारोबार 
आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा के फैसले शुक्रवार होंगे घोषित , रेपो रेट स्थिर रहने की संभावना

घरों, दुकानों और बैंकों में घुसा पानी, लीकेज की शिकायत के बावजूद नहीं हुई थी मरम्मत

इंदाैर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू में गुरुवार सुबह नर्मदा फेस-3 की मुख्य पाइपलाइन फटने से शहर के...
मध्य प्रदेश 
घरों, दुकानों और बैंकों में घुसा पानी, लीकेज की शिकायत के बावजूद नहीं हुई थी मरम्मत

पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण, रोजगार सृजन और वैश्विक पहचान से जोड़कर आगे बढ़ाएं : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण, रोजगार सृजन और वैश्विक पहचान से जोड़कर आगे बढ़ाएं : मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश

अंशु सिंह गौतम ने रिठिया में ग्रामीणों को स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

बस्ती - जनपद के ग्राम रिठिया में स्मार्ट संस्था एवं ओमनी रेडियो के संयुक्त तत्वावधान में संचालित “सेहत सही, लाभ...
उत्तर प्रदेश 
अंशु सिंह गौतम ने रिठिया में ग्रामीणों को स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण, रोजगार सृजन और वैश्विक पहचान से जोड़कर आगे बढ़ाएं : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण, रोजगार सृजन और वैश्विक पहचान से जोड़कर आगे बढ़ाएं : मुख्यमंत्री योगी

एनसीएल ने ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के उपलक्ष्य में विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सोनभद्र। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में आगामी ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के उपलक्ष्य में पर्यावरण सप्ताह...
उत्तर प्रदेश 
एनसीएल ने ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के उपलक्ष्य में विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित