घरों, दुकानों और बैंकों में घुसा पानी, लीकेज की शिकायत के बावजूद नहीं हुई थी मरम्मत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

इंदाैर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू में गुरुवार सुबह नर्मदा फेस-3 की मुख्य पाइपलाइन फटने से शहर के गैरिसन ग्राउंड क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए। तेज दबाव के साथ हजारों गैलन पानी सड़क पर बह निकला, जिससे करीब आधा किलोमीटर क्षेत्र जलमग्न हो गया।

पानी का बहाव इतना तेज था कि आसपास के घरों, दुकानों और बैंकों में भी घुस गया, जिससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है।

इंदौर जिले के सेना भर्ती कार्यालय महू में आयोजित अग्निवीर भर्ती 2025-26 के परिणाम घोषित ये खबर भी पढ़े : इंदौर जिले के सेना भर्ती कार्यालय महू में आयोजित अग्निवीर भर्ती 2025-26 के परिणाम घोषित

पाइपलाइन फटते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। कई वाहन पानी में फंस गए, जबकि राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी सड़कों से होते हुए सूखे नालों में भी पहुंच गया, जहां तेज बहाव देखने को मिला।

सात दिन से लीकेज की शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई
स्थानीय निवासी रवि महरौलिया ने बताया कि पाइपलाइन में पिछले सात दिनों से लीकेज था और इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी गई थी। समय रहते मरम्मत नहीं होने के कारण पाइपलाइन फट गई। उन्होंने बताया कि उनके घर में पानी भरने से घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है।

दबाव अधिक होने से तत्काल शुरू नहीं हो सकी मरम्मत
छावनी परिषद के जलापूर्ति सुपरवाइजर अजीत ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन नर्मदा फेस-3 की मुख्य लाइन है। सूचना मिलते ही नर्मदा विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन पाइपलाइन में अत्यधिक दबाव होने के कारण तत्काल मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया जा सका। अधिकारियों के अनुसार दबाव कम होने के बाद ही सुधार कार्य किया जाएगा।

इंदौर की 80 टंकियों पर असर, शुक्रवार को जलापूर्ति प्रभावित
नर्मदा विभाग के अधिकारी जिम्मी रॉबर्ट ने बताया कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से शुक्रवार को इंदौर की करीब 80 पानी की टंकियों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

नीमच: तिलस्वा घाट की खाई में गिरी अनियंत्रित पिकअप, तीन मजदूरों की मौत ये खबर भी पढ़े : नीमच: तिलस्वा घाट की खाई में गिरी अनियंत्रित पिकअप, तीन मजदूरों की मौत

इसका असर महू शहर के साथ सैन्य क्षेत्र पर भी पड़ेगा। शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहने की आशंका है।फिलहाल विभागीय अमला बहते पानी की स्थिति पर नियंत्रण पाने तथा पाइपलाइन की मरम्मत की तैयारी में जुटा हुआ था।

मप्रः विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा की अलख जगाने वाले 31 शिक्षकों का हुआ सम्मान ये खबर भी पढ़े : मप्रः विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा की अलख जगाने वाले 31 शिक्षकों का हुआ सम्मान

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गुरुग्राम में एक साथ उठीं पांच अर्थियां, होटल अग्निकांड में अग्रवाल परिवार हुआ खत्म

गुरुग्राम। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लोरिश स्टे में लगी आग में जिंदा जले गुरुग्राम के अग्रवाल परिवार के...
राष्ट्रीय  हरियाणा 
गुरुग्राम में एक साथ उठीं पांच अर्थियां, होटल अग्निकांड में अग्रवाल परिवार हुआ खत्म

एनटीपीसी रिहंद में सतत विकास लक्ष्य के अनुरूप स्थिरता पहलों में तेजी

बीजपुर/सोनभद्र। एनटीपीसी रिहंद ने अपने स्थिरता पहल को मज़बूत करने में काफ़ी तरक्की की है और अपने काम को सतत...
उत्तर प्रदेश 
एनटीपीसी रिहंद में सतत विकास लक्ष्य के अनुरूप स्थिरता पहलों में तेजी

अटल आवासीय विद्यालय से युवाओं के सपनों को मिल रही उड़ान

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा मीरजापुर मंडल के सोनभद्र जिले के गुरमुरा में संचालित अटल आवासीय विद्यालय युवाओं...
उत्तर प्रदेश 
अटल आवासीय विद्यालय से युवाओं के सपनों को मिल रही उड़ान

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद अस्पताल में भीषण आग, पांच लोगों की मौत

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद अस्पताल में लगी भीषण आग की घटना में अब...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद अस्पताल में भीषण आग, पांच लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश

एनटीपीसी रिहंद में सतत विकास लक्ष्य के अनुरूप स्थिरता पहलों में तेजी

बीजपुर/सोनभद्र। एनटीपीसी रिहंद ने अपने स्थिरता पहल को मज़बूत करने में काफ़ी तरक्की की है और अपने काम को सतत...
उत्तर प्रदेश 
एनटीपीसी रिहंद में सतत विकास लक्ष्य के अनुरूप स्थिरता पहलों में तेजी

अटल आवासीय विद्यालय से युवाओं के सपनों को मिल रही उड़ान

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा मीरजापुर मंडल के सोनभद्र जिले के गुरमुरा में संचालित अटल आवासीय विद्यालय युवाओं...
उत्तर प्रदेश 
अटल आवासीय विद्यालय से युवाओं के सपनों को मिल रही उड़ान

मोदी सरकार के 12 वर्ष भारत के उत्कर्ष और वैश्विक प्रतिष्ठा के स्वर्णिम वर्ष : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर। बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुरक्षा, आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मोदी सरकार के 12 वर्ष भारत के उत्कर्ष और वैश्विक प्रतिष्ठा के स्वर्णिम वर्ष : योगेन्द्र उपाध्याय