जबलपुर जिले में टैंकर से पेट्रोल-डीजल चोरी करते चालक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

जबलपुर । मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में क्राइम ब्रांच एवं भेड़ाघाट थाना पुलिस ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए टैंकर चालक सहित दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ईंधन, टैंकर और चोरी में प्रयुक्त उपकरण जब्त किए गए हैं।

भेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने बताया कि बुधवार को पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि ग्राम पड़ुआ में मुन्ना पटेल के घर के पीछे खड़े इंडियन ऑयल कंपनी के एक टैंकर से पेट्रोल एवं डीजल निकाला जा रहा है। सूचना पर क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो व्यक्तियों को पकड़ लिया।

पूछताछ में टैंकर के ऊपर चढ़कर ईंधन निकाल रहे व्यक्ति ने अपना नाम राजेश यादव (35 वर्ष), निवासी सिरमौर जिला रीवा बताया, जबकि नीचे खड़े व्यक्ति ने अपना नाम मुकेश सेन (34 वर्ष), निवासी सुहागी, अधारताल बताया। जांच में सामने आया कि राजेश यादव उक्त टैंकर का चालक है। उसने भिटौनी, शाहपुरा से 10 हजार लीटर पेट्रोल और 4 हजार लीटर डीजल भरवाकर रानीताल चौक स्थित स्वरूप ऑटोमोबाइल्स आईओसी पेट्रोल पंप के लिए रवाना किया था।

रास्ते में अतिरिक्त लाभ कमाने की नीयत से उसने अपने साथी मुकेश सेन के साथ मिलकर ग्राम पड़ुआ में टैंकर रोक लिया और विशेष उपकरणों की मदद से टैंकर का ढक्कन खोलकर पेट्रोल और डीजल निकालना शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके से 50 लीटर पेट्रोल एवं 85 लीटर डीजल से भरे पांच गैलन, दो चुंगी, टैंकर के ढक्कन में लगी चार रिपिट, रिपिट खोलने की मशीन, सटक, हथौड़ी, पेचकस, तीन बाल्टियां, दो वीवो मोबाइल फोन, टैंकर की चाबियां तथा इंडियन ऑयल कंपनी का टैंकर जब्त किया है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 287, 303(2) तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

नगांव के जुरिया में जलमग्न घर में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

नगांव (असम)। असम के नगांव जिले के जुरिया थाना क्षेत्र के महगुड़ी अंतर्गत दिघलियाटी गांव में एक बुजुर्ग महिला की...
राष्ट्रीय 
नगांव के जुरिया में जलमग्न घर में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

असम में बाढ़ का कहर जारी, 12 जिले प्रभावित; 98 लोगों की मौत

गुवाहाटी। असम में विनाशकारी बाढ़ का असर अभी भी राज्य के विभिन्न इलाकों में देखने को मिल रहा है। इस...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर जारी, 12 जिले प्रभावित; 98 लोगों की मौत

नेपाल में एलपीजी संकट घटा, आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू समेत देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस (एलपीजी) की कमी...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में एलपीजी संकट घटा, आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

बांदा: करंट से चिपके दो मासूम भाइयों के लिए देवदूत बने पुलिसकर्मी

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव में शनिवार को पुलिसकर्मियों की सूझबूझ, साहस...
उत्तर प्रदेश 
बांदा: करंट से चिपके दो मासूम भाइयों के लिए देवदूत बने पुलिसकर्मी

राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में