जन शिकायतों पर कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अनियमितताएं मिलने पर शराब दुकान का लाइसेंस निरस्त

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

दमोह । मध्य प्रदेश के दमोह जिले में शराब दुकानों के संचालन को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच बुधवार को कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने स्वयं आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर देशी-अंग्रेजी कम्पोजिट शराब दुकान "दमोह-डी" का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, प्रशासन को पिछले कुछ समय से आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों तथा कलेक्टर कार्यालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों में आरोप लगाए जा रहे थे कि कुछ शराब दुकानों पर निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, निर्धारित दरों से अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही है तथा कई स्थानों पर अवैध रूप से शराब की बिक्री भी कराई जा रही है।

इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बुधवार कलेक्टर प्रताप नारायण यादव स्वयं संबंधित दुकान पर पहुंचे और मौके पर जांच की। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जिस स्थान के लिए दुकान का लाइसेंस स्वीकृत किया गया था, उसका संचालन किसी अन्य स्थान से किया जा रहा था। प्रशासनिक जांच में यह भी सामने आया कि दुकान के संचालन के लिए आवश्यक अभिलेख एवं दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं थे।

निरीक्षण के दौरान निर्धारित मूल्य से अधिक दरों पर शराब बिक्री, नियमों के अनुरूप साइन बोर्ड का अभाव तथा रजिस्टर एवं अन्य रिकॉर्ड का समुचित संधारण नहीं मिलने जैसी कई अनियमितताएं भी उजागर हुईं। इन तथ्यों को गंभीर मानते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की कार्रवाई की।

कलेक्टर ने कहा कि आमजन से प्राप्त शिकायतों पर प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि कानून और शासन के नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

कलेक्टर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से अवैध शराब बिक्री और युवाओं के नशे की ओर बढ़ते रुझान संबंधी शिकायतें भी लगातार प्राप्त हो रही थीं। कई अभिभावकों ने भी प्रशासन के समक्ष चिंता व्यक्त की थी। इन्हीं शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने जिले के सभी लाइसेंसधारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे शासन द्वारा निर्धारित नियमों और शर्तों का पूर्णतः पालन करें। यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो प्रशासन बिना किसी पूर्व सूचना के निरीक्षण कर सख्त कार्रवाई करेगा।

कलेक्टर ने आम नागरिकों से भी अपील की कि यदि कहीं नियमों का उल्लंघन, अवैध शराब बिक्री या अन्य अनियमित गतिविधियां दिखाई दें तो उनकी जानकारी प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

बिजनौर : मामूली विवाद में भतीजे ने कर दी ताऊ की हत्या

घटना के बाद गांव में दहशत और परिवार में कोहराम मच गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिजनौर : मामूली विवाद में भतीजे ने कर दी ताऊ की हत्या

20 वर्ष से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र के नवीनीकरण की मांग

उतरौला (बलरामपुर)। जनसेवा अस्पताल के संचालक डॉ. धीरेन्द्र कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपने अल्ट्रासाउंड केंद्र के...
उत्तर प्रदेश 
20 वर्ष से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र के नवीनीकरण की मांग

उत्तर प्रदेश

बिजनौर : मामूली विवाद में भतीजे ने कर दी ताऊ की हत्या

घटना के बाद गांव में दहशत और परिवार में कोहराम मच गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिजनौर : मामूली विवाद में भतीजे ने कर दी ताऊ की हत्या

20 वर्ष से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र के नवीनीकरण की मांग

उतरौला (बलरामपुर)। जनसेवा अस्पताल के संचालक डॉ. धीरेन्द्र कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपने अल्ट्रासाउंड केंद्र के...
उत्तर प्रदेश 
20 वर्ष से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र के नवीनीकरण की मांग