नारनाैल के महेंद्रगढ़ में ड्राइविंग प्रैक्टिस जोन शुरू, युवाओं को मिलेगा सुरक्षित प्रशिक्षण

विधायक कंवर सिंह यादव ने किया शुभारंभ, निशुल्क सुविधा और प्रशिक्षक भी रहेंगे उपलब्ध

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

नारनाैल । जिले में सड़क सुरक्षा और बेहतर ड्राइविंग प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने ड्राइविंग प्रैक्टिस जोन का शुभारंभ किया। इस मौके पर उपायुक्त अनुपमा अंजली, एसडीएम योगेश सैनी और एएसपी फैजल खान सहित अनेक अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि यह ड्राइविंग प्रैक्टिस जोन वाहन चलाना सीखने वाले युवाओं और आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभदायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि अधिकांश लोग वाहन चलाना सीखने के दौरान सार्वजनिक सड़कों का उपयोग करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में सुरक्षित वातावरण में अभ्यास की सुविधा मिलने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और नए चालक बेहतर तरीके से वाहन संचालन सीख सकेंगे।

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि होंडा कंपनी द्वारा विकसित यह ड्राइविंग प्रैक्टिस जोन आमजन के लिए एक उपयोगी और सराहनीय पहल है। उन्होंने बताया कि यहां वाहन चलाने का प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर भी मौजूद रहेंगे, जो नए चालकों को सुरक्षित और नियमों के अनुरूप वाहन संचालन की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को व्यवस्थित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में यह केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे युवाओं को ड्राइविंग कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा और वे अधिक आत्मविश्वास के साथ वाहन चला सकेंगे। इस अवसर पर सचिमी ताकता, विनय ढींगरा, राजीव तनेजा, प्रभुनागराज तथा संदीप कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद अस्पताल में भीषण आग, पांच लोगों की मौत

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद अस्पताल में लगी भीषण आग की घटना में अब...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद अस्पताल में भीषण आग, पांच लोगों की मौत

मोदी सरकार के 12 वर्ष भारत के उत्कर्ष और वैश्विक प्रतिष्ठा के स्वर्णिम वर्ष : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर। बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुरक्षा, आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मोदी सरकार के 12 वर्ष भारत के उत्कर्ष और वैश्विक प्रतिष्ठा के स्वर्णिम वर्ष : योगेन्द्र उपाध्याय

केरल में मानसून के दस्तक देने से बदलने लगा उत्तर प्रदेश का मौसम, कई जिलों में तेज हवा, ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले कुछ घंटों में तेज हवा चलने और ओलावृष्टि की संभावना है। गोरखपुर और बाराबंकी समेत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 केरल में मानसून के दस्तक देने से बदलने लगा उत्तर प्रदेश का मौसम, कई जिलों में तेज हवा, ओलावृष्टि का अलर्ट

टुल्लू पम्प में उतरे करंट से मां को बचाने पहुंचे पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

मऊ। मऊ जिले के रामपुर बेलौली थाना क्षेत्र के मोइद्दीनपुर के प्यारेपुर मिश्र गांव में गुरुवार सुबह घर के आंगन...
उत्तर प्रदेश 