भाजपा की मजबूती का आधार हैं बूथ अध्यक्ष, संगठन विस्तार में निभाएं सक्रिय भूमिका : निखिल मदान
फतेहाबाद । भाजपा द्वारा रतिया विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक विषयों को लेकर बूथ अध्यक्षों की बैठक गुरूवार को जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे सोनीपत के विधायक एवं रतिया विधानसभा प्रभारी निखिल मदान और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने की।बैठक को संबोधित करते हुए विधायक निखिल मदान ने कहा कि भाजपा अपने बूथ स्तर की मजबूती के कारण ही विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने और जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित पार्टी है, जहां राष्ट्रहित सर्वोपरि है। सरकार ने महिला सशक्तिकरण, किसान, युवा और गरीब कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए समय-समय पर ऐसी बैठकों और प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता रहेगा।
इस बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, सतपाल सेठी, रमेश छिरंग, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, जिला उपाध्यक्ष भीम लाम्बा, जगदीश शर्मा सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।
