आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा के फैसले शुक्रवार होंगे घोषित , रेपो रेट स्थिर रहने की संभावना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की द्विमासिक समीक्षा बैठक के फैसले का ऐलान शुक्रवार सुबह 10 बजे गवर्नर संजय मल्होत्रा करेंगे। हालांकि, आरबीआई की नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट में इस बार भी बदलाव की संभावना कम है।

आरबीआई ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि रिजर्व बैंक अपनी तीन दिवसीय मौद्रिक नीति की समीक्ष बैठक के नतीजों की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। रिजर्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में छह सदस्यीय एमपीसी पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच गिरती मुद्रा, ईंधन संकट, ब्याज दरों, महंगाई के दृष्टिकोण और आर्थिक विकास की संभावनाओं की समीक्षा 3 जून से कर रही है।

रिजर्व बैंक के मुताबिक एमपीसी की जून महीने की तीन दिवसीय द्विमासिक समीक्षा बैठक 3 जून से 5 जून तक चलेगी। आरबीआई गवर्नर इसके नीतिगत निर्णय की जानकारी शुक्रवार सुबह 10 बजे देंगे, जिसके बाद गवर्नर संजय मल्होत्रा दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय बैंक के मुताबिक मौद्रिक नीति वक्तव्य और मौद्रिक नीति के बाद होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस की लाइव स्ट्रीम के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके https://youtube.com/live/9u3MtqbdZ44?feature=share आप जुड़ सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने अप्रैल महीने की एमपीसी की समीक्षा बैठक में सर्वसम्मति से तटस्थ रुख अपनाते हुए रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर बरकरार रखा था।

सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद ये खबर भी पढ़े : सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

होटल नाज में देर रात लगी भड़की आग, लाखों का सामान जलकर खाक

फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू बड़ा हादसा होने से टला सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहाेर शहर के सराय...
मध्य प्रदेश 
होटल नाज में देर रात लगी भड़की आग, लाखों का सामान जलकर खाक

अगले सप्ताह गुलजार रहेगा प्राइमरी मार्केट, 8 नए IPO आएंगे

10 अगस्त से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह की हलचल तेज नई दिल्ली। सोमवार यानी 10 अगस्त से शुरू होने...
कारोबार 
अगले सप्ताह गुलजार रहेगा प्राइमरी मार्केट, 8 नए IPO आएंगे

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा धांधली के विरोध में उतरे गिरधारी महतो

युवाओं से आंदोलन में शामिल होने की अपील  खूंटी। जेपीएससी जेएसएससी सहित झारखंड की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता...
झारखंड 
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा धांधली के विरोध में उतरे गिरधारी महतो

बी प्राक ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोले- जल्द लाएंगे ‘महाकाल-2’

शाम को 'शिवतत्व-श्रावण कला उत्सव' में देंगे प्रस्तुति उज्जैन। प्रसिद्ध पार्श्वगायक बी प्राक आज सुबह उज्जैन पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकालेश्वर...
मध्य प्रदेश 
बी प्राक ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोले- जल्द लाएंगे ‘महाकाल-2’

उत्तर प्रदेश

तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

वंदेमातरम का उदघोष करते हुए तिरंगा यात्रा में पंकज चौधरी के साथ आगे-आगे चले मुख्यमंत्री योगी मुख्यमंत्री आवास से लोकभवन...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत