जम्मू में योग फॉर मेंटल वेलबीइंग’ कार्यक्रम पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को कराया योग 

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

जम्मू, । केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के शारीरिक शिक्षा निदेशालय (डीपीई) ने ईशा फाउंडेशन (जम्मू चैप्टर) के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में “योग फॉर मेंटल वेलबीइंग” विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया। यह कार्यक्रम कुलपति प्रो. (डॉ.) संजीव जैन के मार्गदर्शन एवं सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विश्वविद्यालय समुदाय के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में सद्गुरु द्वारा विकसित सरल एवं प्रभावी योगिक अभ्यासों के माध्यम से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला गया। सत्र का उद्देश्य प्रतिभागियों को अपने स्वास्थ्य और जीवनशैली के प्रति जागरूक बनाना तथा आत्म-देखभाल, सजगता और समग्र कल्याण को प्रोत्साहित करना था।

इस दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगाभ्यास, ध्यान तकनीकों और संवादात्मक चर्चाओं के माध्यम से मन और शरीर के गहरे संबंध को समझाया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि योग भावनात्मक संतुलन बनाए रखने, तनाव कम करने और आंतरिक शांति व मानसिक दृढ़ता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ध्यान सत्र का संचालन ईशा फाउंडेशन जम्मू केंद्र के स्वयंसेवकों तथा केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू की एसोसिएट प्रोफेसर एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. भावना अरोड़ा ने किया। शांत और सकारात्मक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मचारियों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने बताया कि योग और ध्यान अभ्यास से उनकी एकाग्रता, भावनात्मक संतुलन और कार्यक्षमता में सकारात्मक सुधार महसूस हुआ। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों, संसाधन व्यक्तियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा दैनिक जीवन में योग और ध्यान को अपनाकर समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

कांस्य पदक अर्जित करने वाले आरक्षियों को एसएसपी ने दी शुभकामनाएं

फिरोजाबाद, हैदराबाद में  23 जुलाई से 30 जुलाई  तक आयोजित ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता के अंतर्गत पेंचक सिलाट...
कांस्य पदक अर्जित करने वाले आरक्षियों को एसएसपी ने दी शुभकामनाएं

जीरम घाटी नक्सली हमले मामले में 10 अगस्त को होगी अंतिम बहस

जगदलपुर। बस्तर जिले के बहुचर्चित जीरम घाटी नक्सली हमले से जुड़े मामले की सुनवाई अब निर्णायक चरण में पहुंच गई...
छत्तीसगढ़ 
जीरम घाटी नक्सली हमले मामले में 10 अगस्त को होगी अंतिम बहस

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं अब भी फरार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद के एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं अब भी फरार

आज़म के ड्यूल पैन कार्ड मामले से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया अलग

प्रयागराज।इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान ने पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आज़म के ड्यूल पैन कार्ड मामले से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया अलग

कचरामुक्त होगा यमुना का किनारा, सघन पौधरोपण से बढ़ेगी शहर की हरियाली

आगरा। योगी सरकार राज्य में पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और शहरी बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर लगातार ऐतिहासिक कदम उठा...
उत्तर प्रदेश 

राज्यसभा में पोस्टपार्टम डिप्रेशन सहित मॉल में कार्यरत महिलाओं की समस्याओं का उठा मुद्दा

नई दिल्ली। राज्यसभा में गुरुवार को विशेष उल्लेख के दौरान प्रसव के बाद महिलाओं में होने वाले डिप्रेशन (पोस्टपार्टम डिप्रेशन)...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राज्यसभा में पोस्टपार्टम डिप्रेशन सहित मॉल में कार्यरत महिलाओं की समस्याओं का उठा मुद्दा