तेंदुए के हमले में घायल दो लोगों को मिला मुआवजा

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

शहनूर अली

निघासन-खीरी,03 जून(तरूणमित्र)। दक्षिण निघासन रेंज क्षेत्र में तेंदुए के हमले में घायल हुए दो व्यक्तियों को वन्यजीव जनित क्षति के प्रकरण में शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता (मुआवजा) प्रदान किया गया।
क्षेत्रीय वनाधिकारी मोहम्मद मोबीन आरिफ ने बताया कि ग्राम बरोठा निवासी रोज अली तथा ग्राम दुलही निवासी सिरधरा तेंदुए के हमले में घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने तत्काल मौके का निरीक्षण कर आवश्यक जांच एवं औपचारिकताएं पूरी कीं। अभिलेखीय कार्यवाही पूर्ण होने के उपरांत दोनों पात्र लाभार्थियों को मुआवजा राशि उपलब्ध करा दी गई।
उन्होंने कहा कि वन विभाग मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं के प्रति संवेदनशील है तथा प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वन्यजीवों की संभावित उपस्थिति वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरतें और किसी भी वन्यजीव संबंधी सूचना की जानकारी तत्काल वन विभाग को दें।
मुआवजा वितरण की प्रक्रिया के दौरान वन दरोगा शुभम रंजन श्रीवास्तव, वन दरोगा अखिलेश कुमार तथा दक्षिण निघासन रेंज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

मलकों वाली एक मीनार मस्जिद में मनाया गया 108 वां उर्स-ए-आला हजरत, कुल शरीफ में दुआ मांगी
इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

शाहजहांपुर। रचनात्मक संस्था संकल्प के तत्वावधान में रविवार को काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां स्मृति दिवस दीपांजलि के रूप में...
काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी, डायवर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती; श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। हादसा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी, डायवर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती; श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पिता के सामने पांच साल के मासूम को रौंद दिया।...
उत्तर प्रदेश 
पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर के भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल पर...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज