बड़ौदा आरसेटी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Published By pavan saraswat
On
pavan saraswat Picture

अम्बेडकरनगर। बड़ौदा आरसेटी अम्बेडकरनगर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं बैंक सखियों को पर्यावरण के संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बैंक ऑफ बड़ौदा अम्बेडकरनगर के क्षेत्रीय प्रमुख मिहिर कुमार झा, अग्रणी जिला प्रबंधक कमलेश भास्कर, क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारीगण, एनआरएलएम जिला मिशन प्रबंधक अतुल कुमार एवं संस्थान निदेशक राजेश कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने अन्य अधिकारियों व प्रशिक्षुओं के साथ संस्थान परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों व प्रशिक्षुओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लिया। बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख मिहिर कुमार झा ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बैंक सखियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह न केवल पौधे लगाए बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित करे। उन्होंने महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हुए महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया। उन्होंने बैंक सखियों को जनपद के विभिन्न बैंकों में समूह के खाते खोलने और उनका सीसीएल करवाने हेतु प्रेरित किया। 
अग्रणी जिला प्रबंधक कमलेश भास्कर ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। वृक्ष जल चक्र को बनाए रखने, वर्षा को प्रोत्साहित करने तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में आरसेटी निदेशक राजेश कुमार, आरबीडीएम अभय कुमार, अधिकारी नितिन राय, अनुराग वर्मा, निशित गुप्ता व आरसेटी कर्मचारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

pavan saraswat Picture

क्षेत्रीय पत्रकारिता में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले पवन सारस्वत अंबेडकरनगर में सक्रिय हैं और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते हैं। ज़मीनी रिपोर्टिंग और प्रशासनिक मामलों की समझ के साथ उन्होंने लंबे समय तक भरोसेमंद कवरेज किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर रोक लगाने वाली याचिका पर हाईकोर्ट का इनकार

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन पर रोक...
राष्ट्रीय 
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर रोक लगाने वाली याचिका पर हाईकोर्ट का इनकार

कर्नाटक में विभाग बंटवारे पर बगावत, मंत्री रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा

बेंगलुरु। कर्नाटक की नई कांग्रेस सरकार में विभागों के बंटवारे के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया है। जल संसाधन...
राष्ट्रीय 
कर्नाटक में विभाग बंटवारे पर बगावत, मंत्री रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा

बढ़ती गर्मी और पर्यावरण संकट से निपटने का उपाय है पौधारोपण : सीएमओ    

लखनऊ।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद के सभी शहरी एवं ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
बढ़ती गर्मी और पर्यावरण संकट से निपटने का उपाय है पौधारोपण : सीएमओ    

मीरजापुर: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पर डीएम-एसपी बोले- नकल पर होगी सख्त कार्रवाई

मीरजापुर । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025...

यूपी "बाहुबली युग" से आगे बढ़कर "बायो युग" की ओर अग्रसर है : राजनाथ सिंह

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड (बीसीएमएल) एवं लखनऊ छावनी बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में...
उत्तर प्रदेश 
यूपी "बाहुबली युग" से आगे बढ़कर "बायो युग" की ओर अग्रसर है : राजनाथ सिंह