मीरजापुर जनपद में गड़बड़ा शीतला धाम में गूंजा राम जन्मोत्सव का उल्लास

 कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

मीरजापुर । हलिया क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध गड़बड़ा शीतला धाम में चल रहे शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को भगवान श्रीराम जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। राम जन्म की कथा सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए और पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।

कथा व्यास एवं यज्ञाचार्य धीरज द्विवेदी ने भगवान राम के अवतार के विभिन्न कारणों का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि रावण के अत्याचारों से धरती व्याकुल हो उठी थी। देवताओं की प्रार्थना पर भगवान विष्णु ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में अवतार लिया। उन्होंने बताया कि ब्रह्मा जी के वरदान के कारण रावण का वध केवल मनुष्य और वानर के हाथों ही संभव था, इसलिए भगवान ने मानव रूप धारण किया।

किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर, विभागों को दिए निर्देश ये खबर भी पढ़े : किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर, विभागों को दिए निर्देश

उन्होंने कहा कि अयोध्या के राजा दशरथ संतानहीन थे। महर्षि वशिष्ठ की सलाह पर ऋष्यशृंग मुनि द्वारा पुत्रेष्टि यज्ञ कराया गया, जिसके प्रसाद के प्रभाव से भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों का अवतार हुआ। कथा में भगवान राम के जन्म का वर्णन करते हुए बताया गया कि चैत्र शुक्ल नवमी, पुनर्वसु नक्षत्र और कर्क लग्न में प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था।

यज्ञाचार्य ने कहा कि रामायण धैर्य, त्याग, यज्ञ, दान और सत्कर्म का संदेश देती है। राजा दशरथ ने लंबे समय तक धैर्य रखा, जिसके बाद उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। कथा के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भगवान राम के जयकारे लगाते रहे।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान शिव गरुड़ तिवारी, पूर्व प्रधान कृष्णा दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश्वर दुबे, रवि शंकर तिवारी, दिनेश तिवारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

मेदिनीपुर में जागरूकता, दुर्घटना, प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई रही चर्चा केंद्र

मेदिनीपुर। पश्चिम एवं पूर्व मेदिनीपुर जिलों में मंगलवार को विभिन्न घटनाओं के कारण दिनभर हलचल बनी रही। चंद्रकोणा के माधवपुर...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
मेदिनीपुर में जागरूकता, दुर्घटना, प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई रही चर्चा केंद्र

मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आजकल लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ...
टेक-मित्र 
मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 22 जुलाई 2026: देश में मौसम के बदलते तेवर के बीच मौसम विभाग ने एक और मुश्किल...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

मेष- स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन ने पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, प्रयागराज मंडल डॉ. अनिल कुमार को गंभीर आरोपों के...
उत्तर प्रदेश 
शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप