मेदिनीपुर में जागरूकता, दुर्घटना, प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई रही चर्चा केंद्र

भारी वर्षा के बीच एक विशाल अजगर दिखाई देने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मेदिनीपुर। पश्चिम एवं पूर्व मेदिनीपुर जिलों में मंगलवार को विभिन्न घटनाओं के कारण दिनभर हलचल बनी रही। चंद्रकोणा के माधवपुर गांव में भारी वर्षा के बीच एक विशाल अजगर दिखाई देने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि अजगर जाल में फंस गया था, तथा उसे सुरक्षित बचाने के लिए वन विभाग के हस्तक्षेप की मांग की गई। वन्यजीव विशेषज्ञों ने लोगों से सर्प से दूर रहने को कहा और बाद में वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर भारी भरकम अजगर को अपने साथ ले गई।

खड़गपुर स्थित हिजली हाई स्कूल में पश्चिम बंगाल पुलिस एवं पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस के सहयोग से बाल विवाह रोकथाम एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता विषयक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुशरा बानो ने छात्राओं को कानून, शिक्षा, महिला अधिकार एवं आत्मनिर्भरता के विषय में जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर ये खबर भी पढ़े : पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर

22july

इधर, नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के मकरामपुर में टाटा से मंदारमणि जा रही एक निजी कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर धान लदे एक लॉरी से टकरा गई। दुर्घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि उसमें सवार चारों लोग बाल-बाल बच गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, पुलिस ने दोनों वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य किया तथा घटना की जांच प्रारंभ कर दी है।

मोहनपुर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने लगभग एक हजार उपभोक्ताओं के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। आंदोलनकारियों ने आगामी दिनों में व्यापक जन आंदोलन की चेतावनी भी दी।

पूर्व मेदिनीपुर के नंदकुमार में पुलिस और विशेष अभियान दल की संयुक्त कार्रवाई में एक बस से लगभग 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस मामले में शेख अकरम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मादक पदार्थ के स्रोत और तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चाबी व चेक प्रदान किए
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

फिरोजाबाद : पुत्री व पुत्रवधू से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद

फिरोजाबाद। न्यायालय ने मंगलवार को रिश्तों को कलंकित कर पुत्री और पुत्रवधू से जबरन दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद : पुत्री व पुत्रवधू से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद

श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के लंबित कार्यों को समय से करें पूर्ण : मंडलायुक्त

अयोध्या। श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद की सप्तम बैठक मंडलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में मंगलवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के लंबित कार्यों को समय से करें पूर्ण : मंडलायुक्त

सीएम के हाथों मिलेगा 995 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों गोरखपुरवासियों को 995 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार मिलने जा रहा है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम के हाथों मिलेगा 995 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार

मिशन-2027 में गोरखपुर क्षेत्र की सभी 62 विधानसभा सीटों पर भाजपा की हाेगी जीत : विनोद राय

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने विश्वास जताते हुए कहा कि वर्ष 2027 के उत्तर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मिशन-2027 में गोरखपुर क्षेत्र की सभी 62 विधानसभा सीटों पर भाजपा की हाेगी जीत : विनोद राय

उत्तर प्रदेश