फिरोजाबाद : पुत्री व पुत्रवधू से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

फिरोजाबाद। न्यायालय ने मंगलवार को रिश्तों को कलंकित कर पुत्री और पुत्रवधू से जबरन दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। कोर्ट ने दोषी पर 1 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

थाना दक्षिण क्षेत्र अन्तर्गत रहने वाले रामस्वरूप गोस्वामी ने थाना दक्षिण में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 मई 2024 को उसकी पत्नी, पुत्री, पुत्रवधू, छोटा पुत्र व छोटी पुत्री व धेवती घर से बिना बताए कहीं चले गए है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इनकी तलाश शुरू कर दी।

कैशलेस चिकित्सा से वंचित शिक्षणेत्तर कर्मचारी करेंगे आंदोलन, 7 अगस्त को लखनऊ में होगा शक्ति प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : कैशलेस चिकित्सा से वंचित शिक्षणेत्तर कर्मचारी करेंगे आंदोलन, 7 अगस्त को लखनऊ में होगा शक्ति प्रदर्शन

पुलिस ने जांच के दौरान रामस्वरूप की पत्नी को बरामद किया और न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए। पत्नी ने अपने बयान में कहा कि उसका पति रामस्वरूप परिवार के लोगों के साथ मारपीट करता है। वह पुत्री और पुत्रवधू के साथ जबरन गलत काम करता है। उसने एक पुत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसे मार डाला। वह कार्यवाही के डर से पुत्रवधू को जहर देकर मारने की बात कह रहा था। उत्पीड़न से तंग आकर हम सभी लोग अलीगढ़ चले गए थे। उसका पुत्र विकास भी उसके पति जैसा है। खुद को बचाने के लिए रामस्वरूप ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पत्नी के बयानों के आधार पर पुलिस ने रास्वरुप गोस्वामी व उसके पुत्र विकास को अभियुक्त बनाकर जेल भेजा तथा पिता - पुत्र के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया।

मुकदमे की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश, त्वरित न्यायालय प्रथम देवदत्त के न्यायालय में हुई। अभियोजन पक्ष की पैरवी सहायक शासकीय अधिवक्ता मनोज शर्मा ने की। न्यायालय में अभियुक्त रामस्वरूप की पत्नी सहित दोनों पीड़िताओं पुत्री व पुत्रवधू एवं कई अन्य अहम गवाहों ने गवाही दी। कई साक्ष्य न्यायालय के समक्ष पेश किए गए।

न्यायालय ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्य व गवाहों की गवाही के आधार पर अभियुक्त रामस्वरूप गोस्वामी को दोषी पाते हुए उसे आजीवन कारावास (शेष नैसर्गिक जीवन की अवधि) की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर एक लाख रुपए का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर 6 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। न्यायालय ने अर्थदंड की राशि में से 80 प्रतिशत (दोनों पीड़िताओं को आधा-आधा) देने के आदेश भी पारित किए है। न्यायालय ने साक्ष्य के अभाव में अभियुक्त विकास को दोषमुक्त किया है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मध्य प्रदेश विधानसभा में आज 7,765 करोड़ का अनुपूरक बजट, हंगामे के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार होने के आसार है। दरअसल, बुधवार को सरकार...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश विधानसभा में आज 7,765 करोड़ का अनुपूरक बजट, हंगामे के आसार

मैथ्यू मॉट बने सिडनी सिक्सर्स के नए मुख्य कोच, दो साल के अनुबंध पर मिली जिम्मेदारी

सिडनी।ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी कोच मैथ्यू मॉट को बिग बैश लीग (बीबीएल) फ्रेंचाइजी सिडनी सिक्सर्स की पुरुष टीम का मुख्य...
खेल 
मैथ्यू मॉट बने सिडनी सिक्सर्स के नए मुख्य कोच, दो साल के अनुबंध पर मिली जिम्मेदारी

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक ही परिवार...
उत्तराखंड 
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत

जयशंकर बोले- ऊर्जा, खाद्य और स्वास्थ्य सुरक्षा अब वैश्विक प्राथमिकता, भारत-आसियान साझेदारी होगी मजबूत

मनीला (फिलीपींस)। भारतीय विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि ऊर्जा, भोजन और स्वास्थ्य सुरक्षा को अब हल्के में नहीं...
अंतर्राष्ट्रीय 
जयशंकर बोले- ऊर्जा, खाद्य और स्वास्थ्य सुरक्षा अब वैश्विक प्राथमिकता, भारत-आसियान साझेदारी होगी मजबूत

नेपाल में फिर कांपी धरती, हिमालयी क्षेत्र में 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके

काठमांडू। नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के बाझंग जिले में आज तड़के 4ः40 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में फिर कांपी धरती, हिमालयी क्षेत्र में 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके

उत्तर प्रदेश

राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का लिया जायजा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का लिया जायजा

आईआईटी कानपुर ने वैक्सीन की प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अणु को खोजा

कानपुर। EP67 की कार्यप्रणाली को समझना वैक्सीन और प्रतिरक्षा आधारित उपचारों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आईआईटी कानपुर ने वैक्सीन की प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अणु को खोजा

ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब ने 22 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की फीस जमा कर शिक्षा का दिया संबल

मुरादाबाद। ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब मुरादाबाद द्वारा मंगलवार को पुलिस मॉडर्न स्कूल, 9वीं बटालियन, पीएसी में आर्थिक रूप से कमजोर एवं...
उत्तर प्रदेश 
ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब ने 22 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की फीस जमा कर शिक्षा का दिया संबल

जूडो महाकुंभ स्टेट चैंपियनशिप में पदक जीत लौटे खिलाड़ियों का अभिनंदन

मुरादाबाद। लखनऊ में 15 से 20 जुलाई तक आयोजित जूडो महाकुंभ स्टेट चैपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जूडो महाकुंभ स्टेट चैंपियनशिप में पदक जीत लौटे खिलाड़ियों का अभिनंदन