बंद मकान की खिड़की उखाड़कर 15 लाख की चोरी
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे बिवांर थाना क्षेत्र के हिमौली गांव में अज्ञात चोरों ने एक रिहाइशी मकान की खिड़की उखाड़कर 13 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 2 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परेशान होकर पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी मौदहा को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित के अनुसार चोर खिड़की उखाड़कर घर में घुसे और बक्से व ट्रॉली बैग चोरी कर ले गए। सुबह पंचायत भवन के पास सामान बिखरा मिला, जिसमें से नकदी और गहने गायब थे। क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय ने मंगलवार को बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
