श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के लंबित कार्यों को समय से करें पूर्ण : मंडलायुक्त

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद की बैठक संपन्न

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अयोध्या। श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद की सप्तम बैठक मंडलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में मंगलवार को आयोजित की गयी। इस बैठक में पर्यटकों के सुविधार्थ हेतु मुख्य कार्यपालक अधिकारी जयेन्द्र कुमार के द्वारा विगत वर्ष की 17 परियोजनाओं के अद्यतन प्रगति रिपोर्ट एवं पर्यटन निदेशालय द्वारा स्वीकृति 17 परियोजनाओं की प्रगति व हस्तान्तरण किये जाने वाली परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर, अयोध्या विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अनुराज जैन सहित सम्बंधित अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद द्वारा विगत वर्ष में स्वीकृत कुल 17 परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट समिति के समक्ष रखी गयी। आयुक्त द्वारा कार्यों में प्रगति करने तथा निर्धारित समय में परियोजनाओं को पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये। शेष परियोजनाओं को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। एवं वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित कार्ययोजना का भी प्रस्तुतीकरण, श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से किया गया।

डीएम के निर्देश पर जनपद के बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों की सघन जांच ये खबर भी पढ़े : डीएम के निर्देश पर जनपद के बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों की सघन जांच

मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा प्रेषित समस्त परियोजनाओं के प्रस्तुतीकरण देखने के उपरान्त सम्बन्धित कार्यदाई संस्था को अध्यक्ष ने कई निर्देश दिये उन्होंने सभी परियोजनाओं में पर्यटन विकास हेतु पर्यटकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाये। प्रकाश व्यवस्था, पर्याप्त शेड, वृद्धों, महिलाओं एवं दिव्यागों के लिये विशेष स्थान का चिन्हांकन कराकर निर्माण पर भी बल दिया जाये। आयुक्त निर्देशित किया कि प्रचलित कार्यों में कार्य की गुणवत्ता की जाँच समिति के परीक्षणोपरांत ही उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को प्रेषित किये जाये। कार्यदायी संस्था उ०प्र० प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि० को निर्देशित किया गया कि प्रचलित परियोजनाओं को ससमय पूर्ण किया जाये। विलम्ब क्षम्य नहीं है।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मेक्सिको के दिग्गज गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ ने लिया संन्यास, 22 साल के शानदार करियर का अंत

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के महान गोलकीपरों में शुमार गुइलेर्मो ओचोआ ने मंगलवार को पेशेवर फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर...
खेल 
मेक्सिको के दिग्गज गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ ने लिया संन्यास, 22 साल के शानदार करियर का अंत

मध्य प्रदेश विधानसभा में आज 7,765 करोड़ का अनुपूरक बजट, हंगामे के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार होने के आसार है। दरअसल, बुधवार को सरकार...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश विधानसभा में आज 7,765 करोड़ का अनुपूरक बजट, हंगामे के आसार

मैथ्यू मॉट बने सिडनी सिक्सर्स के नए मुख्य कोच, दो साल के अनुबंध पर मिली जिम्मेदारी

सिडनी।ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी कोच मैथ्यू मॉट को बिग बैश लीग (बीबीएल) फ्रेंचाइजी सिडनी सिक्सर्स की पुरुष टीम का मुख्य...
खेल 
मैथ्यू मॉट बने सिडनी सिक्सर्स के नए मुख्य कोच, दो साल के अनुबंध पर मिली जिम्मेदारी

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक ही परिवार...
उत्तराखंड 
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत

जयशंकर बोले- ऊर्जा, खाद्य और स्वास्थ्य सुरक्षा अब वैश्विक प्राथमिकता, भारत-आसियान साझेदारी होगी मजबूत

मनीला (फिलीपींस)। भारतीय विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि ऊर्जा, भोजन और स्वास्थ्य सुरक्षा को अब हल्के में नहीं...
अंतर्राष्ट्रीय 
जयशंकर बोले- ऊर्जा, खाद्य और स्वास्थ्य सुरक्षा अब वैश्विक प्राथमिकता, भारत-आसियान साझेदारी होगी मजबूत

उत्तर प्रदेश

राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का लिया जायजा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का लिया जायजा

आईआईटी कानपुर ने वैक्सीन की प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अणु को खोजा

कानपुर। EP67 की कार्यप्रणाली को समझना वैक्सीन और प्रतिरक्षा आधारित उपचारों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आईआईटी कानपुर ने वैक्सीन की प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अणु को खोजा

ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब ने 22 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की फीस जमा कर शिक्षा का दिया संबल

मुरादाबाद। ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब मुरादाबाद द्वारा मंगलवार को पुलिस मॉडर्न स्कूल, 9वीं बटालियन, पीएसी में आर्थिक रूप से कमजोर एवं...
उत्तर प्रदेश 
ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब ने 22 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की फीस जमा कर शिक्षा का दिया संबल

जूडो महाकुंभ स्टेट चैंपियनशिप में पदक जीत लौटे खिलाड़ियों का अभिनंदन

मुरादाबाद। लखनऊ में 15 से 20 जुलाई तक आयोजित जूडो महाकुंभ स्टेट चैपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जूडो महाकुंभ स्टेट चैंपियनशिप में पदक जीत लौटे खिलाड़ियों का अभिनंदन