युवाओं के रोजगार के लिए केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल के माध्यम से उद्योग अपने रोजगार अवसरों और रिक्तियों को सीधे पोर्टल पर प्रदर्शित कर सकेंगे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

छात्र अपनी प्रोफाइल और रिज्यूमे तैयार कर विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों को देख सकेंगे

लखनऊ। प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और तकनीकी शिक्षा को उद्योगों की आवश्यकताओं से जोड़ने के लिए प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने मंगलवार को विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों, शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों को एक ही डिजिटल मंच पर लाकर रोजगार और प्लेसमेंट प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और प्रभावी बनाया जाएगा।

केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल के माध्यम से उद्योग अपने रोजगार अवसरों और रिक्तियों को सीधे पोर्टल पर प्रदर्शित कर सकेंगे। वहीं छात्र अपनी प्रोफाइल और रिज्यूमे तैयार कर विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों को देख सकेंगे तथा अपनी पात्रता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पोर्टल पर नौकरी की अधिसूचनाएं, पात्रता मानदंड, आवेदन की अंतिम तिथि, कंपनी का विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध होगी।

लोकतंत्र सेनानी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार ये खबर भी पढ़े : लोकतंत्र सेनानी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पोर्टल में उद्योगों के लिए अलग डैशबोर्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कंपनियां अपना पंजीकरण कर प्रोफाइल तैयार करने के साथ ही नई नौकरियों की सूचना जारी कर सकेंगी, चयनित छात्रों की जानकारी देख सकेंगी और पात्र छात्रों के रिज्यूमे को फिल्टर कर डाउनलोड भी कर सकेंगी। इससे कंपनियों को योग्य एवं प्रशिक्षित युवाओं तक आसानी से पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।

छात्रों के लिए पोर्टल पर रिज्यूमे बिल्डर की सुविधा उपलब्ध है। छात्र अपनी शैक्षिक योग्यता, व्यक्तिगत विवरण, सेमेस्टर एवं वर्षवार उपलब्धियां, इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप और व्यावसायिक अनुभव जैसी जानकारियां दर्ज कर अपना प्रोफेशनल रिज्यूमे तैयार कर सकेंगे। इसके बाद वे पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न रोजगार अवसरों को देखकर पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकेंगे।

शैक्षणिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों के लिए भी पोर्टल पर प्लेसमेंट प्रबंधन की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। संस्थान नौकरी की अधिसूचनाएं जारी करने, चयनित छात्रों का विवरण देखने, छात्रों के रिज्यूमे एक्सपोर्ट करने तथा प्लेसमेंट संबंधी जानकारी को व्यवस्थित रूप से प्रबंधित कर सकेंगे। इसके साथ ही प्लेसमेंट के पूर्व के आंकड़ों को भी पोर्टल पर अपडेट किया जा सकेगा।

केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के तकनीकी शिक्षा संस्थानों, विश्वविद्यालयों, विद्यार्थियों और उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। इससे प्लेसमेंट प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और विद्यार्थियों को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे।

योगी सरकार का लक्ष्य प्रदेश के युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप कुशल बनाकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो तकनीकी शिक्षा और रोजगार के बीच की दूरी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

नेपाल में फिर कांपी धरती, हिमालयी क्षेत्र में 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके

काठमांडू। नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के बाझंग जिले में आज तड़के 4ः40 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में फिर कांपी धरती, हिमालयी क्षेत्र में 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके

राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का लिया जायजा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का लिया जायजा

अमेरिकी सेना के लिए 1.5 ट्रिलियन डॉलर की मांग, भविष्य की चुनौतियों से निपटने पर जोर

वाशिंगटन। अमेरिकी सशस्त्र बलों को मौजूदा और भविष्य की चुनौती का सामना करने के लिए तत्काल 1.5 ट्रिलियन डॉलर (भारतीय...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिकी सेना के लिए 1.5 ट्रिलियन डॉलर की मांग, भविष्य की चुनौतियों से निपटने पर जोर

आईआईटी कानपुर ने वैक्सीन की प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अणु को खोजा

कानपुर। EP67 की कार्यप्रणाली को समझना वैक्सीन और प्रतिरक्षा आधारित उपचारों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आईआईटी कानपुर ने वैक्सीन की प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अणु को खोजा

ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब ने 22 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की फीस जमा कर शिक्षा का दिया संबल

मुरादाबाद। ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब मुरादाबाद द्वारा मंगलवार को पुलिस मॉडर्न स्कूल, 9वीं बटालियन, पीएसी में आर्थिक रूप से कमजोर एवं...
उत्तर प्रदेश 
ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब ने 22 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की फीस जमा कर शिक्षा का दिया संबल

उत्तर प्रदेश

राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का लिया जायजा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का लिया जायजा

आईआईटी कानपुर ने वैक्सीन की प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अणु को खोजा

कानपुर। EP67 की कार्यप्रणाली को समझना वैक्सीन और प्रतिरक्षा आधारित उपचारों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आईआईटी कानपुर ने वैक्सीन की प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अणु को खोजा

ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब ने 22 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की फीस जमा कर शिक्षा का दिया संबल

मुरादाबाद। ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब मुरादाबाद द्वारा मंगलवार को पुलिस मॉडर्न स्कूल, 9वीं बटालियन, पीएसी में आर्थिक रूप से कमजोर एवं...
उत्तर प्रदेश 
ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब ने 22 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की फीस जमा कर शिक्षा का दिया संबल

जूडो महाकुंभ स्टेट चैंपियनशिप में पदक जीत लौटे खिलाड़ियों का अभिनंदन

मुरादाबाद। लखनऊ में 15 से 20 जुलाई तक आयोजित जूडो महाकुंभ स्टेट चैपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जूडो महाकुंभ स्टेट चैंपियनशिप में पदक जीत लौटे खिलाड़ियों का अभिनंदन