मिशन-2027 में गोरखपुर क्षेत्र की सभी 62 विधानसभा सीटों पर भाजपा की हाेगी जीत : विनोद राय

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने विश्वास जताते हुए कहा कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गोरखपुर क्षेत्र की सभी 62 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी विजय का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा परिश्रमी, लोकप्रिय और जनविश्वास से परिपूर्ण नेतृत्व है। मजबूत संगठन, समर्पित कार्यकर्ताओं और बूथ स्तर तक सुदृढ़ संरचना के बल पर भाजपा लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी।

मंगलवार को छात्रसंघ चौराहा स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित 'प्रेस से मिलिए' कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि भाजपा का संगठन केवल चुनाव के समय सक्रिय नहीं होता, बल्कि वर्षभर जनता के बीच रहकर सेवा, संवाद और संगठन विस्तार का कार्य करता है। यही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

समिति ने उत्पीड़नात्मक कार्रवाई वापस लेने को लेकर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग ये खबर भी पढ़े : समिति ने उत्पीड़नात्मक कार्रवाई वापस लेने को लेकर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

उन्होंने कहा कि पार्टी ने प्रत्येक बूथ को संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बनाया है। बूथ समितियों से लेकर मंडल, जिला और क्षेत्रीय स्तर तक कार्यकर्ताओं का मजबूत नेटवर्क भाजपा को अन्य दलों से अलग पहचान देता है। इसी संगठनात्मक शक्ति के बल पर पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए विनोद राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल जनता को भ्रमित करने और विकास की गति रोकने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के विकास कार्यों, सुशासन और कानून-व्यवस्था से पूरी तरह संतुष्ट है। विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को जनता 2027 में पूरी तरह नकार देगी।

अपने गृह जनपद आजमगढ़ में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों का लाभ जनता तक पहुंचा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा आजमगढ़ में भी नया इतिहास रचेगी।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि 22 जुलाई को गोरखपुर क्षेत्र की सभी 62 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। प्रदेश, क्षेत्र और जिला संगठन द्वारा इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन मिशन-2027 की औपचारिक शुरुआत साबित होगा। सम्मेलन के माध्यम से बूथ अध्यक्षों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा तथा उन्हें संगठन की आगामी रणनीति और चुनावी दायित्वों से अवगत कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य प्रत्येक बूथ को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाना है। बूथ अध्यक्ष ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं और उनके नेतृत्व में प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगा। इसी सशक्त बूथ प्रबंधन का परिणाम 2027 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय के रूप में सामने आएगा।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने संगठन, आगामी चुनाव, विपक्ष की रणनीति और प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका क्षेत्रीय अध्यक्ष ने विस्तार से उत्तर दिया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय 'नवीन', सह मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी तथा महानगर मीडिया प्रभारी चंदन आर्य सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मेक्सिको के दिग्गज गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ ने लिया संन्यास, 22 साल के शानदार करियर का अंत

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के महान गोलकीपरों में शुमार गुइलेर्मो ओचोआ ने मंगलवार को पेशेवर फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर...
खेल 
मेक्सिको के दिग्गज गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ ने लिया संन्यास, 22 साल के शानदार करियर का अंत

मध्य प्रदेश विधानसभा में आज 7,765 करोड़ का अनुपूरक बजट, हंगामे के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार होने के आसार है। दरअसल, बुधवार को सरकार...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश विधानसभा में आज 7,765 करोड़ का अनुपूरक बजट, हंगामे के आसार

मैथ्यू मॉट बने सिडनी सिक्सर्स के नए मुख्य कोच, दो साल के अनुबंध पर मिली जिम्मेदारी

सिडनी।ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी कोच मैथ्यू मॉट को बिग बैश लीग (बीबीएल) फ्रेंचाइजी सिडनी सिक्सर्स की पुरुष टीम का मुख्य...
खेल 
मैथ्यू मॉट बने सिडनी सिक्सर्स के नए मुख्य कोच, दो साल के अनुबंध पर मिली जिम्मेदारी

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक ही परिवार...
उत्तराखंड 
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत

जयशंकर बोले- ऊर्जा, खाद्य और स्वास्थ्य सुरक्षा अब वैश्विक प्राथमिकता, भारत-आसियान साझेदारी होगी मजबूत

मनीला (फिलीपींस)। भारतीय विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि ऊर्जा, भोजन और स्वास्थ्य सुरक्षा को अब हल्के में नहीं...
अंतर्राष्ट्रीय 
जयशंकर बोले- ऊर्जा, खाद्य और स्वास्थ्य सुरक्षा अब वैश्विक प्राथमिकता, भारत-आसियान साझेदारी होगी मजबूत

उत्तर प्रदेश

राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का लिया जायजा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का लिया जायजा

आईआईटी कानपुर ने वैक्सीन की प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अणु को खोजा

कानपुर। EP67 की कार्यप्रणाली को समझना वैक्सीन और प्रतिरक्षा आधारित उपचारों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आईआईटी कानपुर ने वैक्सीन की प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अणु को खोजा

ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब ने 22 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की फीस जमा कर शिक्षा का दिया संबल

मुरादाबाद। ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब मुरादाबाद द्वारा मंगलवार को पुलिस मॉडर्न स्कूल, 9वीं बटालियन, पीएसी में आर्थिक रूप से कमजोर एवं...
उत्तर प्रदेश 
ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब ने 22 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की फीस जमा कर शिक्षा का दिया संबल

जूडो महाकुंभ स्टेट चैंपियनशिप में पदक जीत लौटे खिलाड़ियों का अभिनंदन

मुरादाबाद। लखनऊ में 15 से 20 जुलाई तक आयोजित जूडो महाकुंभ स्टेट चैपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जूडो महाकुंभ स्टेट चैंपियनशिप में पदक जीत लौटे खिलाड़ियों का अभिनंदन