पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर

क्राइम सीन रिक्रिएशन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • मुख्य आरोपित प्रभास मंडल की पुलिस कार्रवाई में मौत।
  • पुलिस का दावा—हथियार छीनकर भागने और फायरिंग की कोशिश।
  • जवाबी फायरिंग में घायल होने के बाद अस्पताल में मौत।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में नाबालिग से कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपित प्रभास मंडल की मंगलवार देररात पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मौत हो गई।

पुलिस का दावा है कि घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट के के दौरान आरोपित ने पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोली चला दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल बारुईपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 12:45 बजे जांच अधिकारी प्रभास मंडल को सूरजपुर स्थित घटनास्थल पर घटनास्थल पर लेकर गए थे। इसी दौरान उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीन ली और मौके से फरार होने का प्रयास किया।

तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, विद्रोही गुट ने अलग कार्यसमिति का किया ऐलान ये खबर भी पढ़े : तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, विद्रोही गुट ने अलग कार्यसमिति का किया ऐलान

पुलिस का कहना है कि आरोपित ने एक राउंड फायरिंग भी की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से घायल प्रभास को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

यह मामला रविवार को सामने आया था, जब सूरजपुर इलाके के एक तालाब से किशोरी का शव बरामद हुआ था। आरोप है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था और स्थानीय लोगों ने आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी तथा कड़ी सजा की मांग की थी। प्रभास मंडल इस मामले में गिरफ्तार किया गया पहला आरोपित था।

जांच के दौरान स्थानीय लोगों ने दावा किया था कि किशोरी के लापता होने से पहले उसे प्रभास मंडल के साथ देखा गया था। पुलिस को क्षेत्र के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले थे, जिनमें कथित तौर पर किशोरी एक युवक के साथ दिखाई दी थी।

पुलिस जांच में उस युवक की पहचान प्रभास मंडल के रूप में होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान प्रभास मंडल जांच में सहयोग नहीं कर रहा था और लगातार भ्रामक जानकारी दे रहा था। इसी कारण घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने के लिए उसे घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रिक्रिएट कराया जा रहा था।

इस बीच, पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपित कबीर मोल्ला को उत्तर 24 परगना के बशीरहाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विशेष कार्यबल (एसटीएफ), बारुईपुर विशेष अभियान दल (एसओजी) और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से की।

इसके साथ ही इस बहुचर्चित दुष्कर्म-हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपितों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। इससे पहले प्रभास मंडल, आनंद सरदार और दिवाकर सरदार को गिरफ्तार किया जा चुका था।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नेपाल की आरएसपी ने कसा सांसदों पर शिकंजा: संसद में भाषण से पहले देना होगा ‘स्पीच नोट’

आरएसपी ने सांसदों के भाषण की पूर्व समीक्षा का फैसला लिया। सांसदों को एक दिन पहले स्पीच नोट जमा करना...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल की आरएसपी ने कसा सांसदों पर शिकंजा: संसद में भाषण से पहले देना होगा ‘स्पीच नोट’

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में भी मामूली गिरावट

घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज। ज्यादातर शहरों में सोना 1,250-1,360 रुपये तक सस्ता हुआ। चेन्नई में...
कारोबार 
 सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में भी मामूली गिरावट

ग्लोबल मार्केट पर पश्चिम एशिया तनाव का असर , एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

पश्चिम एशिया तनाव के चलते अमेरिकी बाजार दबाव में रहे। डाउ जॉन्स 0.25% गिरावट के साथ बंद हुआ। S&P 500...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट पर पश्चिम एशिया तनाव का असर , एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

पश्चिम एशिया तनाव का असर, शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी भी दबाव में

पश्चिम एशिया तनाव के कारण बाजार में कमजोरी। सेंसेक्स 364 अंक की गिरावट के साथ खुला। निफ्टी भी 150 अंक...
कारोबार 
पश्चिम एशिया तनाव का असर, शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी भी दबाव में

महोबा में सनसनीखेज मामला: हत्या केस वापस लेने का दबाव, अधिवक्ता ने मांगी परिवार की सुरक्षा

महोबा में पिता की हत्या के मामले की अदालत में सुनवाई जारी। अधिवक्ता ने आरोपी पक्ष पर धमकी देने का...
उत्तर प्रदेश 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को डीबीटी से भेजेंगे 1200 रूपये

लखनऊ /वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षकों व उनके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को डीबीटी से भेजेंगे 1200 रूपये

वाराणसी: प्राकृतिक खेती को मिलेगा नया बल: शुरू होगा गो-आधारित कृषि का पायलट प्रोजेक्ट

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी में प्राकृतिक, टिकाऊ एवं गो-आधारित कृषि प्रणाली को वैज्ञानिक आधार पर बढ़ावा देने की...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: प्राकृतिक खेती को मिलेगा नया बल: शुरू होगा गो-आधारित कृषि का पायलट प्रोजेक्ट

औरैया मंडी में दर्दनाक हादसा: कूलर में उतरे करंट से पल्लेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

औरैया की नवीन गल्ला मंडी में हुआ दर्दनाक हादसा। चाय की दुकान के बाहर रखे कूलर में उतरा था करंट।...
उत्तर प्रदेश 
औरैया मंडी में दर्दनाक हादसा: कूलर में उतरे करंट से पल्लेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम