अमित शाह की बैठक में सुखेंदु शेखर राय की मौजूदगी से बंगाल की राजनीति में अटकलें तेज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सोमवार रात को कोलकाता के अलीपुर स्थित सरकारी अतिथि भवन में हुई उच्चस्तरीय बैठक में पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद और पूर्व राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर राय की मौजूदगी ने नई राजनीतिक अटकलों को जन्म दे दिया है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद अमित शाह ने अलीपुर स्थित सरकारी अतिथि भवन में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की।

इसी बैठक में सुखेंदु शेखर राय को भी बुलाया गया। भाजपा की इस महत्वपूर्ण बैठक में उनकी उपस्थिति राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई।

सुखेंदु शेखर राय ने हाल ही में राज्यसभा की सदस्यता और तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दिया था, लेकिन अब तक उन्होंने औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता नहीं ली है।

राज्य बजट में खड़गपुर एयरपोर्ट को मिली मंजूरी, क्षेत्रीय विकास को मिलेगा नया आयाम ये खबर भी पढ़े : राज्य बजट में खड़गपुर एयरपोर्ट को मिली मंजूरी, क्षेत्रीय विकास को मिलेगा नया आयाम

ऐसे में अमित शाह की मौजूदगी वाली इस उच्चस्तरीय बैठक में उनका शामिल होना आगामी राजनीतिक रणनीति का संकेत माना जा रहा है।

संयोग से सोमवार को ही निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी की। ये सीटें तृणमूल कांग्रेस के तीन सांसदों के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई हैं। इनमें सुखेंदु शेखर राय के अलावा सुष्मिता देव और प्रकाशचिक बराइक शामिल हैं।

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, भाजपा अगले एक-दो दिनों में इन तीनों सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। पार्टी के भीतर ऐसी चर्चा है कि सुखेंदु शेखर राय को राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

सुखेंदु शेखर राय लंबे समय तक तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रहे हैं। उन पर कभी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे और आरजी कर मेडिकल कॉलेज प्रकरण के बाद उन्होंने पार्टी और प्रशासन की कार्यशैली पर सार्वजनिक रूप से सवाल भी उठाए थे।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा के कई केंद्रीय नेताओं के साथ उनके पुराने व्यक्तिगत संबंध भी इस बढ़ती नजदीकी का एक महत्वपूर्ण कारण हो सकते हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

यूपीआई के माध्यम से अवैध धन उगाही के आरोप में लेखपाल निलंबित

सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील सेवराई में तैनात एक लेखपाल पर यूपीआई के माध्यम से अवैध रूप से धनराशि प्राप्त करने...
उत्तर प्रदेश 
यूपीआई के माध्यम से अवैध धन उगाही के आरोप में लेखपाल निलंबित

खड़गपुर नगर पालिका के बाहर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, वेतन वृद्धि सहित कई मांगें उठाईं

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले की खड़गपुर नगर पालिका के सामने मंगलवार सुबह अस्थायी सफाई कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर...
पश्चिम बंगाल 
खड़गपुर नगर पालिका के बाहर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, वेतन वृद्धि सहित कई मांगें उठाईं

सीवान: आर्केस्ट्रा ग्रुपों पर छापेमारी, 3 नाबालिग समेत 11 लड़कियां रेस्क्यू; दो संचालक गिरफ्तार

सीवान। जिले में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के शोषण के खिलाफ चलाए जा रहे 'नया सवेरा ऑपरेशन 3.0' के तहत...
बिहार 
सीवान: आर्केस्ट्रा ग्रुपों पर छापेमारी, 3 नाबालिग समेत 11 लड़कियां रेस्क्यू; दो संचालक गिरफ्तार

बनारस रेलवे स्टेशन पर बारिश बनी मुसीबत, प्लेटफॉर्म की छत से टपका पानी

वाराणसी: तेज बारिश के बीच बनारस रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।...
उत्तर प्रदेश 
बनारस रेलवे स्टेशन पर बारिश बनी मुसीबत, प्लेटफॉर्म की छत से टपका पानी

बलरामपुर: एनएच-343 निर्माण बना मुसीबत, दलदल बनी सर्विस लेन, राहगीरों का सफर हुआ मुश्किल

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में एनएच-343 के निर्माण कार्य के बीच मानसून ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रामानुजगंज से...
छत्तीसगढ़ 
बलरामपुर: एनएच-343 निर्माण बना मुसीबत, दलदल बनी सर्विस लेन, राहगीरों का सफर हुआ मुश्किल

उत्तर प्रदेश

यूपीआई के माध्यम से अवैध धन उगाही के आरोप में लेखपाल निलंबित

सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील सेवराई में तैनात एक लेखपाल पर यूपीआई के माध्यम से अवैध रूप से धनराशि प्राप्त करने...
उत्तर प्रदेश 
यूपीआई के माध्यम से अवैध धन उगाही के आरोप में लेखपाल निलंबित

बनारस रेलवे स्टेशन पर बारिश बनी मुसीबत, प्लेटफॉर्म की छत से टपका पानी

वाराणसी: तेज बारिश के बीच बनारस रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।...
उत्तर प्रदेश 
बनारस रेलवे स्टेशन पर बारिश बनी मुसीबत, प्लेटफॉर्म की छत से टपका पानी

फतेहपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार की मध्य रात को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत

बागपत: तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; पांच गिरफ्तार

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थाना पुलिस ने क्षेत्र में तार चोरी कर आतंक मचाने वाले एक गिरोह...
उत्तर प्रदेश 
बागपत: तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; पांच गिरफ्तार