अर्जेंटीना की जीत के बाद मिस्र के कोच का बड़ा विस्फोट, फीफा पर लगाए गंभीर आरोप

हार के बाद रेफरी और फीफा के खिलाफ खुलकर बोले मिस्र के कोच

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराया।
  • हुसाम हसन ने रेफरी पर पक्षपात का आरोप लगाया।
  • पेनल्टी नहीं मिलने और गोल रद्द होने पर जताई नाराजगी।

अटलांटा। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में अर्जेंटीना से 3-2 की हार के बाद मिस्र के मुख्य कोच हुसाम हसन ने रेफरिंग और फीफा पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी टीम के साथ अन्याय हुआ और मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना को पक्षपातपूर्ण फैसलों का फायदा मिला।

हुसाम हसन ने मैच के बाद कहा, "हम दुनिया की सबसे बड़ी टीमों में से एक के खिलाफ खेले और हर विभाग में उनसे बेहतर थे। लेकिन रेफरी पर एकतरफा दबाव बनाया गया, जिसकी वजह से नतीजा हमारे खिलाफ गया।"

उन्होंने बताया कि मैच से पहले ही मिस्र ने रेफरी फ्रांसुआ लेटेक्सिए की नियुक्ति पर आपत्ति जताई थी। हार के बाद उन्होंने दावा किया कि उनकी टीम को एक स्पष्ट पेनल्टी नहीं मिली और दूसरा गोल भी गलत तरीके से रद्द कर दिया गया।

हसन ने कहा, "हम इस जीत के हकदार थे, लेकिन हमें न्याय नहीं मिला। मैदान पर न तो फेयर प्ले दिखा और न ही सम्मान। फीफा 'फेयर प्ले' का नारा देता है, लेकिन मैदान पर उसका कोई असर नहीं दिखा। अगर रेफरी की गलतियां नहीं होतीं तो नतीजा अलग हो सकता था।"

मैच खत्म होने के बाद उन्होंने रेफरी से भी तीखी बहस की। हसन ने बताया, "मैंने रेफरी से कहा कि यह बिल्कुल अनुचित है। शायद उनके मन में कोई बात थी जिसे वे छिपाना चाहते थे। जो लोग कुछ छिपाने की कोशिश करते हैं, वे अक्सर सफल नहीं होते। अब मैं इस टूर्नामेंट का कोई और मैच नहीं देखूंगा।"

दोपहर के मैच पर भी जताई नाराजगी
मिस्र के कोच ने फीफा के मैच शेड्यूल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "दोपहर 12 बजे मैच कराना फुटबॉल की समझ नहीं दर्शाता। खिलाड़ी कब खाना खाएंगे? ऐसा शेड्यूल बनाने वाले लोगों को फुटबॉल की समझ नहीं है।"

टीम और अरब-अफ्रीकी फुटबॉल पर जताया गर्व
गुस्से के बावजूद हुसाम हसन ने अपनी टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा, "मैंने खिलाड़ियों से कहा कि मुझे उन पर गर्व है। यह टीम लगातार आगे बढ़ेगी और और मजबूत होगी। मुझे सिर्फ अपनी टीम ही नहीं, बल्कि पूरे अरब जगत और अफ्रीकी फुटबॉल पर भी गर्व है।"

फीफा विश्व कप 2026 : जर्मनी को 2-1 से हराकर इक्वाडोर ने अंतिम 32 में बनाई जगह ये खबर भी पढ़े : फीफा विश्व कप 2026 : जर्मनी को 2-1 से हराकर इक्वाडोर ने अंतिम 32 में बनाई जगह

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: युवक के खाते से उड़ाए 2.35 लाख रुपये

नोएडा में युवक के बैंक खाते से 2.35 लाख रुपये निकाले गए। पीड़ित को वाहन चालान का फर्जी मैसेज भेजा...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: युवक के खाते से उड़ाए 2.35 लाख रुपये

नेपाल की आरएसपी ने कसा सांसदों पर शिकंजा: संसद में भाषण से पहले देना होगा ‘स्पीच नोट’

आरएसपी ने सांसदों के भाषण की पूर्व समीक्षा का फैसला लिया। सांसदों को एक दिन पहले स्पीच नोट जमा करना...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल की आरएसपी ने कसा सांसदों पर शिकंजा: संसद में भाषण से पहले देना होगा ‘स्पीच नोट’

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में भी मामूली गिरावट

घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज। ज्यादातर शहरों में सोना 1,250-1,360 रुपये तक सस्ता हुआ। चेन्नई में...
कारोबार 
 सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में भी मामूली गिरावट

ग्लोबल मार्केट पर पश्चिम एशिया तनाव का असर , एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

पश्चिम एशिया तनाव के चलते अमेरिकी बाजार दबाव में रहे। डाउ जॉन्स 0.25% गिरावट के साथ बंद हुआ। S&P 500...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट पर पश्चिम एशिया तनाव का असर , एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

पश्चिम एशिया तनाव का असर, शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी भी दबाव में

पश्चिम एशिया तनाव के कारण बाजार में कमजोरी। सेंसेक्स 364 अंक की गिरावट के साथ खुला। निफ्टी भी 150 अंक...
कारोबार 
पश्चिम एशिया तनाव का असर, शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी भी दबाव में

उत्तर प्रदेश

नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: युवक के खाते से उड़ाए 2.35 लाख रुपये

नोएडा में युवक के बैंक खाते से 2.35 लाख रुपये निकाले गए। पीड़ित को वाहन चालान का फर्जी मैसेज भेजा...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: युवक के खाते से उड़ाए 2.35 लाख रुपये

महोबा में सनसनीखेज मामला: हत्या केस वापस लेने का दबाव, अधिवक्ता ने मांगी परिवार की सुरक्षा

महोबा में पिता की हत्या के मामले की अदालत में सुनवाई जारी। अधिवक्ता ने आरोपी पक्ष पर धमकी देने का...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में सनसनीखेज मामला: हत्या केस वापस लेने का दबाव, अधिवक्ता ने मांगी परिवार की सुरक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को डीबीटी से भेजेंगे 1200 रूपये

लखनऊ /वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षकों व उनके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को डीबीटी से भेजेंगे 1200 रूपये

वाराणसी: प्राकृतिक खेती को मिलेगा नया बल: शुरू होगा गो-आधारित कृषि का पायलट प्रोजेक्ट

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी में प्राकृतिक, टिकाऊ एवं गो-आधारित कृषि प्रणाली को वैज्ञानिक आधार पर बढ़ावा देने की...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: प्राकृतिक खेती को मिलेगा नया बल: शुरू होगा गो-आधारित कृषि का पायलट प्रोजेक्ट