मेट्रो ने महिलाओं के लिए शुरू की माय-दीदी सेवा, 13 जून तक रेहगी फ्री सेवा

ई-बाइक से 5 किमी तक सफर सिर्फ 15 रुपए में

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊविश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लखनऊ मेट्रो ने महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक लास्ट माइल कनेक्टिविटी देने के लिए खास पहल की है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने शुक्रवार से महिलाओं के लिए विशेष ईवी बाइक फीडर सेवा ‘माय दीदी’ की शुरुआत कर दी।

इसकी सबसे खास बात यह है कि इस सेवा में बाइक चालक और यात्री दोनों महिलाएं ही होंगी। सेवा का शुभारंभ विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने किया। मेट्रो प्रशासन का कहना है कि यह पहल महिलाओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और महिला रोजगार सृजन में भी मदद करेगी। मेट्रो प्रशासन के अनुसार 5 जून से 13 जून तक सभी महिला यात्रियों के लिए यह सेवा पूरी तरह निशुल्क रहेगी। इसके बाद महिला यात्री मेट्रो स्टेशन से 5 किलोमीटर तक की दूरी महज 15 रुपए में तय कर सकेंगी।

उद्घाटन दिवस पर सेवा का उपयोग करने वाली पहली 10 महिला यात्रियों को विशेष उपहार भी दिए गए।  पहले चरण में ‘माय दीदी’ सेवा चार मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की गई है। जिसमे विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन,आईटी कॉलेज मेट्रो स्टेशन भूतनाथ मेट्रो स्टेशन,कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि कई यात्रियों को स्टेशन से घर या कार्यालय तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त साधन तलाशने पड़ते हैं।

उत्तर प्रदेश में बाढ़ और जलजनित आपदा प्रबंधन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी ये खबर भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में बाढ़ और जलजनित आपदा प्रबंधन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

‘माय दीदी’ सेवा इस समस्या का समाधान करेगी। इससे महिलाओं को सुरक्षित और किफायती परिवहन मिलेगा, वहीं शहर में प्रदूषण कम करने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। ‘माय दीदी’ महिलाओं के लिए विशेष इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी सेवा है, जिसमें चालक और सवारी दोनों महिलाएं होती हैं। इसका उद्देश्य महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। यह सेवा मेट्रो स्टेशनों से अंतिम गंतव्य तक आसान और सस्ती कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी।

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण, हरित विकास का दिया संदेश ये खबर भी पढ़े : "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण, हरित विकास का दिया संदेश

 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

एयरट्रंक कंपनी का भारत में बड़ा निवेश, 5 गीगावाट डेटा सेंटर के बने की घोषणा

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में लगभग तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश और...
राष्ट्रीय 
एयरट्रंक कंपनी का भारत में बड़ा निवेश, 5 गीगावाट डेटा सेंटर के बने की घोषणा

दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहा युवक हुआ लापता फिरोजाबाद के वैष्णो देवी मन्दिर पर मिली आखिरी लोकेशन मोबाइल बन्द होने से नही हो पा रहा सम्पर्क

फिरोजाबाद, दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा युवक  03 जून की सुबह अपने मित्र से मिलने की कहकर...
दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहा युवक हुआ लापता  फिरोजाबाद के वैष्णो देवी मन्दिर पर मिली आखिरी लोकेशन मोबाइल बन्द होने से नही हो पा रहा सम्पर्क

वायु सेना में बड़ा बदालव: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे अगले उप प्रमुख 

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने फाइटर पायलट एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को फिर से वायु सेना का उप प्रमुख नियुक्त...
राष्ट्रीय 
वायु सेना में बड़ा बदालव: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे अगले उप प्रमुख 

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर रोक लगाने वाली याचिका पर हाईकोर्ट का इनकार

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन पर रोक...
राष्ट्रीय 
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर रोक लगाने वाली याचिका पर हाईकोर्ट का इनकार

कर्नाटक में विभाग बंटवारे पर बगावत, मंत्री रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा

बेंगलुरु। कर्नाटक की नई कांग्रेस सरकार में विभागों के बंटवारे के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया है। जल संसाधन...
राष्ट्रीय 
कर्नाटक में विभाग बंटवारे पर बगावत, मंत्री रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा

उत्तर प्रदेश

बढ़ती गर्मी और पर्यावरण संकट से निपटने का उपाय है पौधारोपण : सीएमओ    

लखनऊ।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद के सभी शहरी एवं ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
बढ़ती गर्मी और पर्यावरण संकट से निपटने का उपाय है पौधारोपण : सीएमओ    

मीरजापुर: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पर डीएम-एसपी बोले- नकल पर होगी सख्त कार्रवाई

मीरजापुर । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पर डीएम-एसपी बोले- नकल पर होगी सख्त कार्रवाई

यूपी "बाहुबली युग" से आगे बढ़कर "बायो युग" की ओर अग्रसर है : राजनाथ सिंह

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड (बीसीएमएल) एवं लखनऊ छावनी बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में...
उत्तर प्रदेश 
यूपी "बाहुबली युग" से आगे बढ़कर "बायो युग" की ओर अग्रसर है : राजनाथ सिंह