दिल्ली: जंतर-मंतर पर सीजेपी का बड़ा प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया, जो अमेरिका से लौटने के बाद सीधे आंदोलन में शामिल हुए।
प्रदर्शन में हजारों युवा, छात्र, अभिभावक और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवार शामिल हुए। प्रदर्शन का केंद्र बिंदु शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा गड़बड़ी और छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव को बनाया गया।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। आरोप है कि नीट पेपर लीक, सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में गड़बड़ी और भर्ती परीक्षाओं में लगातार समस्याओं ने छात्रों का भरोसा तोड़ दिया है।
ये खबर भी पढ़े : चित्रकूट में दिल दहला देने वाली वारदात: 12 साल के मासूम की हत्या, शव शौचालय के गड्ढे में फेंकासीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा, "यह लड़ाई लंबी है और छात्र अब पीछे हटने वाले नहीं हैं।" प्रदर्शन में कई अभिभावकों और छात्रों ने शिक्षा के डिजिटलीकरण पर भी चिंता जताई। दिल्ली में पढ़ रहे छात्रों के पिता राधेश्याम कैथल ने कहा कि बिना तैयारी और प्रशिक्षण के डिजिटल सिस्टम लागू करने से गड़बड़ियां बढ़ रही हैं।
मणिपुर से आए सामाजिक कार्यकर्ता ने राज्य में हालात और शिक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की।
मनोवैज्ञानिकों और अभिभावकों ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या के मामलों पर भी चिंता जताई। राजस्थान की गायत्री सिंह ने बताया कि उनके रिश्तेदार का मनोबल नीट पेपर लीक के बाद टूट गया।
प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, जिसमें कई लोग कॉकरोच मास्क पहनकर और हाथों में फूल लेकर पहुंचे। अभिजीत दीपके ने पुलिस और प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखने की अपील की।
इस प्रदर्शन ने साफ संकेत दिया कि शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को लेकर युवाओं और अभिभावकों में नाराजगी तेजी से बढ़ रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
