राजगढ़ में साइबर फ्रॉड: व्यापारी के खाते से नौ ट्रांजेक्शन में 94 हजार गायब

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में एक कपड़ा व्यापारी साइबर ठगी का शिकार हो गया। अज्ञात साइबर अपराधी ने फोनपे से जुड़े बैंक खाते से 94 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सियाकी बाड़ी निवासी प्रियांश पुत्र हरिसिंह शिवहरे (28) कपड़े की दुकान संचालित करता है और डिजिटल भुगतान के लिए फोनपे का उपयोग करता है। पीड़ित ने बताया कि 29 सितंबर को उसका मोबाइल दुकान पर रखा हुआ था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर बैंक खाते से लगातार रकम कटने के संदेश आने लगे।

संदेह होने पर उसने तुरंत खाते का बैलेंस और बैंक स्टेटमेंट चेक किया। जांच में पता चला कि अज्ञात व्यक्ति ने 10-10 हजार रुपये की नौ ट्रांजेक्शन और 4 हजार रुपये की एक ट्रांजेक्शन कर कुल 94 हजार रुपये खाते से निकाल लिए।

घटना की जानकारी मिलते ही व्यापारी ने बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई और राशि वापस पाने का प्रयास किया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसने ब्यावरा सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला साइबर ठगी का प्रतीत हो रहा है। साइबर सेल की सहायता से लेन-देन और संबंधित खातों की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

मध्य प्रदेश: मजदूरों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चार मजदूर गंभीर घायल ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश: मजदूरों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चार मजदूर गंभीर घायल

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आईटीआई छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, आईजीआरएस में शिकायत दर्ज

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र की एक छात्रा ने अपने साथ हुई कथित छेड़छाड़ एवं उत्पीड़न की घटना को लेकर उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
आईटीआई छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, आईजीआरएस में शिकायत दर्ज

वामा सारथी द्वारा यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" पहल का शुभारम्भ

लखनऊ । पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, IRS, अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 