मध्य प्रदेश: मजदूरों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चार मजदूर गंभीर घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिला मुख्यालय के समीप रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पटी बजरिया मोड़ के पास मजदूरों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना अचानक हुआ कि ट्रैक्टर में बैठे मजदूर संभल भी नहीं सके और सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

सीएम मोहन यादव आज निवाड़ी को देंगे ₹193 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात ये खबर भी पढ़े : सीएम मोहन यादव आज निवाड़ी को देंगे ₹193 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रैक्टर चालक अनिल गोंड ने बताया कि वह मजदूरों को लेकर अर्चना वेयरहाउस जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर पटी बजरिया मोड़ के पास पहुंचा, उसका अगला पहिया अचानक निकल गया।

इससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

ये मजदूर हुए घायल
हादसे में घायल मजदूरों की पहचान राम सिंह (23) पुत्र प्यारे निवासी हरदुआ नई बस्ती, हल्कू आदिवासी (24) पुत्र प्रेम निवासी बोदा, सिंटू आदिवासी (23) पुत्र बद्री निवासी हरदुआ नई बस्ती और रूप लाल (26) पुत्र रुंज निवासी हरदुआ नई बस्ती के रूप में हुई है। सभी मजदूर बताए जा रहे हैं और काम के लिए वेयरहाउस जा रहे थे।

अस्पताल में इलाज जारी
जिला अस्पताल पन्ना के डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है। कुछ मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन की तकनीकी खराबी हादसे की वजह मानी जा रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा

मोहनलालगंज , लखनऊ। विकासखंड मोहनलालगंज के राती में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन दिन पहले तेज बारिश के दौरान जर्जर...
उत्तर प्रदेश 
राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा

डबल इंजन की सरकार में घुमंतू समाज को नही भटकना होगा दर-दर: योगी 

घुमंतू विकास बोर्ड की घोषणा पर हर्षित विमुक्त एवं घुमंतू समाज ने मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन-घुमंतू विकास बोर्ड में सभी...
उत्तर प्रदेश 
डबल इंजन की सरकार में घुमंतू समाज को नही भटकना होगा दर-दर: योगी 

हिमाचल में बड़ा हादसा: दो युवक सवार ऑल्टो कार खाई में गिरी

पुलिस टीम और रेस्क्यू टीम की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद शिमला। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में बुधवार...
हिमाचल 
हिमाचल में बड़ा हादसा: दो युवक सवार ऑल्टो कार खाई में गिरी

कलकत्ता हाईकोर्ट में 8 नए न्यायाधीश की नियुक्ति, जल्द संभालेंगे कार्यभार

दो दशकों से अधिक समय के बाद बड़ी संख्या में नियुक्त  कोलकाता। कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक साथ आठ नए...
पश्चिम बंगाल 
कलकत्ता हाईकोर्ट में 8 नए न्यायाधीश की नियुक्ति, जल्द संभालेंगे कार्यभार

उत्तर प्रदेश

राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा

मोहनलालगंज , लखनऊ। विकासखंड मोहनलालगंज के राती में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन दिन पहले तेज बारिश के दौरान जर्जर...
उत्तर प्रदेश 
राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा

डबल इंजन की सरकार में घुमंतू समाज को नही भटकना होगा दर-दर: योगी 

घुमंतू विकास बोर्ड की घोषणा पर हर्षित विमुक्त एवं घुमंतू समाज ने मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन-घुमंतू विकास बोर्ड में सभी...
उत्तर प्रदेश 
डबल इंजन की सरकार में घुमंतू समाज को नही भटकना होगा दर-दर: योगी 

बसपा के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह का निधन, राजनीतिक जगत में शोक

पार्टी की प्रमुख मायावती ने दी श्रद्धांजलि  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन...
उत्तर प्रदेश 
बसपा के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह का निधन, राजनीतिक जगत में शोक