वामा सारथी द्वारा यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" पहल का शुभारम्भ

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ । पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, IRS, अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) एवं धर्मपत्नी  राजीव कृष्णा, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सेवारत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मेधावी बच्चों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि वामा सारथी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 में हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट में 90 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 267 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया था जबकि इस वर्ष कुल 438 मेधावी छात्र-छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये, जिन्हे सम्मानित किया गया।

डीएम एसपी द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा को लें अधिकारियों व पुलिस बल को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ये खबर भी पढ़े : डीएम एसपी द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा को लें अधिकारियों व पुलिस बल को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

इस वर्ष पुलिस परिवार के 235 बच्चों को professional course में admission प्राप्त करने में सफलता मिली। B.Tech में 97 बच्चे (26 IIT, 23 NIT, 11 Triple IT) MBBS में 103 बच्चे (2 AIIMS, 93 Govt. Medical College) M.Tech 12, MBA 5 जिसमें 2 बच्चे IIM में आये । Total 235 बच्चों का भी सम्मान किया गया। Police Modern Schools के 192 Principals/Teachers की Training Azim Premji foundation की सहभागिता से कराई गई। 71 जनपद में 2153 विधार्थी की counselling कराई गई। 

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जांय समाजवादी-महेन्द्रनाथ यादव ये खबर भी पढ़े : विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जांय समाजवादी-महेन्द्रनाथ यादव

इस वर्ष सभी पुलिस लाइन में Vaama Reading Books एवं Libraries  की स्थापना पर काफी प्रयास किये गये और 3026 प्रतिभागियों द्वारा Books donate की गई। Reading habits को बढ़ावा देने के लिए जनपदों में बुक Fairs भी लगवाये जा रहे हैं जहाँ उचित रेट्स पर बच्चों को पुस्तके उपलब्ध कराई जा रही है। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में 2451 बच्चों ने परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित कार्यशालाओं में भाग लिया ।अपने संबोधन में  मीनाक्षी सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता परिश्रम, अनुशासन, अभिभावकों के त्याग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। 

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, पुलिस परिवार के बच्चों ने बढ़ाया जनपद का गौरव ये खबर भी पढ़े : मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, पुलिस परिवार के बच्चों ने बढ़ाया जनपद का गौरव

6jun7123456

उन्होंने कहा कि वामा सारथी पुलिस परिवारों के बच्चों के शैक्षिक, बौद्धिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए विभिन्न पहलें संचालित कर रही है, जिसके अंतर्गत कैरियर काउंसलिंग, मेंटरशिप, शिक्षक प्रशिक्षण तथा प्रतिष्ठित संस्थानों के सहयोग से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। 

इस अवसर पर उन्होंने “वामा इको चैंप्स” पहल का शुभारम्भ करते हुए बच्चों से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा अनुशासित, संवेदनशील एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित नागरिक बनने का आह्वान किया।"वामा इको चैंप्स" के बच्चों द्वारा कार्यक्रम मे उपस्थित समस्त अतिथिगण एवं प्रतिभागीगणों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। शपथ के माध्यम से सभी के द्वारा प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण, जल एवं प्राकृतिक संसाधन के विवेकपूर्ण उपयोग, वृक्षारोपण एवं पौधों की देखभाल, स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने, कूडे-कचरे का उचित निस्तारण करने, पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने , दस अन्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण की शपथ दिलाने का संकल्प लिया । 

 राजीव कृष्ण पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि उनकी सफलता परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ संकल्प एवं विपरीत परिस्थितियों में भी निरंतर आगे बढ़ने की क्षमता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जीवन में केवल अच्छे अंक ही नहीं, बल्कि जिज्ञासु बने रहना, चुनौतियों से सीखना, बड़े सपने देखना तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास के साथ सतत प्रयास करना भी उतना ही आवश्यक है। 

कार्यक्रम में वामा सारथी के पदाधिकारियों  रेनू सिंह, श्वेता सेंगर,  चारू गाबा,  सृष्टि धवन,  चेतना गुप्ता,  बृजरानी स्वर्णकार, आरती वर्मा,  पुनीता सिंह,  आकांक्षा सिंह  आदि ने भाग लिया । इसके अतिरिक्त कोचिंग संस्थान वैद्य ICS के  पी एम त्रिपाठी, ध्येय फाउन्डेशन के  विजय सिह, कैरियर लाँचर के  सलीम, लॉ प्रेप ट्यूटोरियल की  रोमा, एकेडमी फॉर कैरियर्स की  शिप्रा, शील्ड डिफेन्स के प्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया गया ।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा...
उत्तर प्रदेश 
ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

न्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्ष
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

लखनऊ। शनिवार पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, आईआरएस,अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

15 जून से 21 जून, 2026 तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह
उत्तर प्रदेश 
योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

होटल-रेस्त्रां में अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच शुरू, मानचित्र व फायर एनओसी का परीक्षण 

एलडीए व अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान