विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जांय समाजवादी-महेन्द्रनाथ यादव

बूथ स्तर की समीक्षा में जनहित के लिये संघर्ष पर जोर

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों की उपस्थिति में बूथवार सघन समीक्षा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि अभी से आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियांें में जुट जाय।
कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा कुशासन से ऊब चुकी है, सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन के लिये सपा नेता घर-घर जाकर लोगों से संवाद बनाये और पीड़ितों की मदद करें। यह भी ध्यान रहे कि मतदाता सूची पर नजर रखे और कोई मतदाता मतदान से वंचित न होने पाये।
सपा की मासिक बैठक को पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक, राजेन्द्र चौधरी, दयाशंकर मिश्र, राजाराम यादव, मो. स्वालेह, जावेद पिण्डारी, गुलाम गौस, मो. सलीम, पंकज मिश्र, रन बहादुर यादव, अरविन्द यादव, विधानसभाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, गुलाब सोनकर, अभिषेक यादव आदि ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मंे जीत सुनिश्चित होने और सपा की मजबूत सरकार बनाने के लिये जमीनी धरातल पर कड़े परिश्रम की जरूरत है। कहा कि बूथ जीत गये तो चुनाव जीत जायेंगे और जन सरोकारों के लक्ष्य पूरे होंगे।
बैठक में मुख्य रूप से अरविन्द सोनकर, संजय गौतम, जमील अहमद, आर.डी. निषाद, वीरेन्द्र यादव, पंकज निषाद, मो. हारिश, जर्सी यादव, दीनानाथ चौरसिया,  आर.डी. गोस्वामी, सौरभ मिश्र, निजामुद्दीन, जोखूलाल यादव, हिमांशु सिंह रानी, रिन्टू  यादव, घनश्याम मिश्र, रीतेश  यादव, विवेक यादव, विनय भोला यादव, गिरीश चन्द्र, रामचन्दर  यादव, मो. सलीम, प्रशान्त  यादव, दिनेश तिवारी, अजय यादव, रहमान सिद्दीकी, मो. यूनूस आलम, भोला पाण्डेय, मोनू यदुवंश, बब्लू खान, कैलाश चन्द्र शर्मा, अशोक  यादव, घनश्याम  यादव, मधुबन  यादव, नितराम चौधरी, तूफानी  यादव, रजवन्त  यादव, देवनाथ यादव, देवेन्द्रनाथ श्रीवास्तव, मुरलीधर पाण्डेय, कैश मोहम्मद, गौरीशंकर, मोहम्मद अहमद सज्जू के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

नीट पेपर लीक मामले में शुभम खैरनार की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी

नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नीट पेपर लीक मामले में आरोपित शुभम खैरनार की न्यायिक हिरासत 15...
राष्ट्रीय  राज्य 
 नीट पेपर लीक मामले में शुभम खैरनार की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी

सातवें वर्ष भी बरकरार ‘आरोहण’ का जादू

सोनभद्र। एनसीएल द्वारा आयोजित समर कैंप “आरोहण” का सातवां संस्करण इन दिनों बच्चों के बीच धूम मचा रहा है। इस...
उत्तर प्रदेश 
सातवें वर्ष भी बरकरार ‘आरोहण’ का जादू

राज्यसभा चुनाव से झारखंड में गरमाई सियासत, नेताओं ने खरीदे नामांकन पत्र

रांची। झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने वरिष्ठ नेता...
राष्ट्रीय  झारखंड 
राज्यसभा चुनाव से झारखंड में गरमाई सियासत, नेताओं ने खरीदे नामांकन पत्र

अग्निमंथन से निकली ज्वाला,हवन कुंड में 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी गई आहुति

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर पर मंदिर प्रांगण में शनिवार को दूसरे दिन नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ में अग्निमंथन...
उत्तर प्रदेश 
अग्निमंथन से निकली ज्वाला,हवन कुंड में 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी गई आहुति

उत्तर प्रदेश

सातवें वर्ष भी बरकरार ‘आरोहण’ का जादू

सोनभद्र। एनसीएल द्वारा आयोजित समर कैंप “आरोहण” का सातवां संस्करण इन दिनों बच्चों के बीच धूम मचा रहा है। इस...
उत्तर प्रदेश 
सातवें वर्ष भी बरकरार ‘आरोहण’ का जादू

अग्निमंथन से निकली ज्वाला,हवन कुंड में 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी गई आहुति

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर पर मंदिर प्रांगण में शनिवार को दूसरे दिन नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ में अग्निमंथन...
उत्तर प्रदेश 
अग्निमंथन से निकली ज्वाला,हवन कुंड में 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी गई आहुति

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु...
उत्तर प्रदेश 
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार