नीट पेपर लीक मामले में शुभम खैरनार की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी
नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नीट पेपर लीक मामले में आरोपित शुभम खैरनार की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ा दी है। स्पेशल जज अजय गुप्ता ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया।
शुभम खैरनार की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को खत्म हो रही थी, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। शुभम खैरनार को 13 मई को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था, जहां से उसे दो दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया था। शुभम खैरनार महाराष्ट्र के नासिक का रहने वाला है। इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अब तक 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसके पहले एक जून को कोर्ट ने आरोपितों शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज शिरुरे और पुणे के कोचिंग सेंटर डॉ. अभंग प्रभु मेडिकल एकेडमी में फिजिक्स के टीचर तेजस हर्षदकुमार शाह और मनीषा संजय हवलदार को 15 जून तक की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था।
कोर्ट ने 17 मई को मनीषा मंधारे को सीबीआई हिरासत में भेजा था। मनीषा मंधारे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से प्रश्न पत्र सेट करने वाले पैनल में थी। मनीषा को उत्तर प्रदेश के मथुरा के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। मनीषा मंधारे पर आरोप है कि उसने नीट पेपर प्रश्न पत्र को लीक करने के लिए केमिस्ट्री टीचर पीवी राव और मनीषा वाघमारे के साथ साजिश रची। पीवी राव और मनीषा को कोर्ट ने 16 मई को सीबीआई हिरासत में भेजा था।
ये खबर भी पढ़े : बांदा में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 33 लाख रुपये का गांजा बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तारइसके पहले कोर्ट ने 15 मई को धनंजय लोखंडे को सीबीआई हिरासत में भेजा था। आरोप है कि मनीषा वाघमारे ने धनंजय लोखंडे को नीट के प्रश्न पत्र दिए। बाद में धनंजय लोखंडे ने शुभम खैरवार को प्रश्नपत्र दिए। कोर्ट ने 14 मई को पांच आरोपितों नासिक के शुभम खैरनार, जयपुर के मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल और दिनेश बिवाल और गुरुग्राम से यश यादव को सीबीआई हिरासत में भेजा था।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
