रोहिणी वार्ड-53 में महापौर प्रवेश वाही ने लिया स्वच्छता व्यवस्था का जायजा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नीरज अवस्थी

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के महापौर प्रवेश वाही ने विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत रोहिणी वार्ड-53 का दौरा कर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता कार्यों की समीक्षा की तथा क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित सफाई, कचरा संग्रहण एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता सुनिश्चित की जाए ताकि नागरिकों को बेहतर एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है तथा प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

रक्षा नेतृत्व में होगा बड़ा बदलाव, सालभर में बदलेंगे सभी शीर्ष चेहरे ये खबर भी पढ़े : रक्षा नेतृत्व में होगा बड़ा बदलाव, सालभर में बदलेंगे सभी शीर्ष चेहरे

उन्होंने नागरिकों से भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ दिल्ली के निर्माण में जनसहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। कचरे का उचित निस्तारण, स्रोत पर पृथक्करण और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी सभी की है।

 खान सर की कोचिंग के बाहर देर रात फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी ये खबर भी पढ़े :  खान सर की कोचिंग के बाहर देर रात फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

महापौर ने कहा कि निगम का लक्ष्य केवल सफाई अभियान चलाना नहीं, बल्कि स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देना है, जिससे दिल्ली को एक स्वच्छ, सुंदर और विकसित राजधानी के रूप में स्थापित किया जा सके। “स्वच्छ वार्ड, विकसित दिल्ली” के संकल्प के साथ दिल्ली नगर निगम का विशेष स्वच्छता अभियान निरंतर जारी रहेगा।

भारत-वेनेजुएला रिश्तों को मिली नई ऊर्जा, मोदी-रोड्रिगेज में हुई शिखर वार्ता ये खबर भी पढ़े : भारत-वेनेजुएला रिश्तों को मिली नई ऊर्जा, मोदी-रोड्रिगेज में हुई शिखर वार्ता

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

'जन-कल्याण ' अभियान के तहत तेलीबाग लेबर अड्डे पर श्रमिकों को किया जागरुक

लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन-कल्याण के' अभियान के तहत शनिवार को मलिहाबाद विकास...
उत्तर प्रदेश 
'जन-कल्याण ' अभियान के तहत तेलीबाग लेबर अड्डे पर श्रमिकों को किया जागरुक

आईटीआई छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, आईजीआरएस में शिकायत दर्ज

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र की एक छात्रा ने अपने साथ हुई कथित छेड़छाड़ एवं उत्पीड़न की घटना को लेकर उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
आईटीआई छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, आईजीआरएस में शिकायत दर्ज

वामा सारथी द्वारा यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" पहल का शुभारम्भ

लखनऊ । पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, IRS, अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 